{"_id":"577961ce4f1c1bf96f7fa105","slug":"bhiwani-news-rte-admission-exam-absent-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई दाखिला परीक्षा में गैर हाजिर रहे 67 प्रतिशत बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई दाखिला परीक्षा में गैर हाजिर रहे 67 प्रतिशत बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी में शिक्षा के अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए हुई दाखिला परीक्षा में 67 प्रतिशत विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। भिवानी खंड में केवल 33 फीसदी बच्चों ने इम्तिहान दिया। विभाग की ओर से कुल 3162 विद्यार्थियों को रोल नंबर अलॉट किए गए। लेकिन परीक्षा देने के लिए महज 973 बच्चे ही केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा न देने वालों में नौंवी, दसवीं व बारहवीं के परीक्षार्थियों की तादाद सबसे ज्यादा रही।
गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय ने गत एक मई को हुई दाखिला परीक्षा में असफल रहने वाले व किसी कारणवश परीक्षा देने नहीं पहुंचने वाले आवेदकों को दूसरा मौका देने खातिर प्रदेश में परीक्षा आयोजित की। लेकिन खंड में कक्षा दूसरी से आठवी के
2529 आवेदकों में से केवल 836 तो कक्षा नौवी, दसवी, बारहवीं के 533 विद्यार्थियों में से महज 137 ही दाखिला परीक्षा देने पहुंचे।
नोडल अधिकारी अशोक गाबा ने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षा निदेशालय के ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी सांगवान, डीईओ सुरेश कुमार, बीईओ नरेश महता, बीईईओ निर्मल दहिया ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आगामी 7 जुलाई को बीईओ कार्यालय में सफल आवेदकों की मेरिट सूची लगाई जाएगी। साथ ही कक्षा 11 वीं के आवेदकों की सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विद्यार्थी
पिछली परीक्षा से आसान पेपर आया। ज्यादा लैंथी भी नहीं था, समय पर पूरा हो गया। बढिया नंबर आएंगे। पसंद वाले स्कूल में दाखिला मिलने की उम्मीद है। -दीपिका, कक्षा छठी, मानहेरू
पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में आया। गत परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी में होने से थोड़े कम नंबर आए थे। लेकिन अबकी बार अच्छे नंबर मिलेंगे। -मीनू रंगा, कक्षा 6, भिवानी
कक्षा आवेदक अपीयर
दूसरी 247 75
तीसरी 157 31
चौथी 469 176
पांचवीं 414 129
छठवीं 438 147
सातवीं 413 156
आठवीं 391 122
नौवीं 317 96
दसवीं 183 38
बारहवीं 33 3