{"_id":"577962b74f1c1b6f0c7f99e8","slug":"bhiwani-news-pragnant-lady-house-wall-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला पर गिरी मकान की दीवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला पर गिरी मकान की दीवार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे के वार्ड 3 में खाना बनाते समय मकान की दीवार गिरने से गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कस्बे के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल महिला को जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया।
रविवार को महिला के चाचा ससुर धर्मबीर ने बताया कि महिला परमजीत सुबह खाना बना रही थी कि अचानक मकान की दीवार उस पर गिर गई। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व उसके पास खेल रहे ढाई साल के पुत्र अमन को भी मामूली चोटें आई। उन्होंने बताया कि परमजीत का पति धर्मबीर मंदबुद्घि हैं, परिवार का गुजर बसर सिर्फ उसकी पत्नी परमजीत के सहारे ही चलता है। पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण दीवार गिर गई। उन्होंने प्रशासन से गरीब परिवार की मदद करने की गुहार लगाई।