फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, poor result, girls student, protest, rajiv gandhi girls college

खराब रिजल्ट पर बिफरी छात्राओं ने जताया विरोध

Thu, 21 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, poor result, girls student, protest, rajiv gandhi girls college
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एक महीना देरी के बाद राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम की छात्राओं का परिणाम जारी हुआ। परिणाम देख सभी छात्राएं हैरान। कोई दो में फेल तो कोई तीन में फेल। खराब परिणाम पर छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल कार्यालय में विरोध जताया और जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


एमडी यूनिवर्सिटी की ओर 15 जून को बीए प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया था। मगर राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं का परिणाम घोषित नहीं किया गया। सभी का परिणाम रिजल्ट लेट दिखाया गया था। अब एक महीने बाद रिजल्ट घोषित किया गया है। वह भी हैरान कर देने वाला। लगभग सभी छात्राएं फेल दिखाई गई। कोई दो पेपर में फेल है तो कोई तीन पेपर में फेल। पेपर अच्छा होने के बावजूद खराब परिणाम से हैरान छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुई और प्रिंसिपल कार्यालय में विरोध दर्ज करवाया। छात्राओं ने प्रिंसिपल से उनके पेपर दोबारा चैक करवाने की मांग की। प्रिंसिपल ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि वे एक पेपर लिखकर अपनी शिकायत दर्ज करवाए। इस बारे में यूनिवर्सिटी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। छात्राओं ने बताया कि पेपर अच्छे हुए थे। जिनमें फर्स्ट डिवीजन  की उम्मीद थी, उनमें भी फेल कर रखा है। कार्यकारी प्रिंसिपल सुरेश कुमारी ने बताया कि उन्हें अभी प्रिंसिपल का चार्ज मिला है तो पहले फीस संबंधित जानकारी नहीं। छात्राओं की शिकायत आई है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों से बातचीत कर दोबारा जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed