फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, police, flag march, municipal council, remove, hoardings

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, नप ने हटाये होर्डिंग-बैनर

Sat, 07 Jan 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, police, flag march, municipal council, remove, hoardings
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
भिवानी में आठ जनवरी को होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए सुरक्षा की भी फाइनल रिहर्सल हो गई है। जिला पुलिस ने शुक्रवार सायं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुलिस फोर्स गुजरी। उधर नगर परिषद ने बिना अनुमति व निर्धारित जगह के अलावा लगे प्रत्याशियों के होर्डिंग-बैनर फाड़े।
विज्ञापन


नगर परिषद चुनाव के लिए बनाए गए शहर के एक सौ के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा तैयारियों का फाइनल जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार स्वयं शहर के दौरे पर निकले। पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न वार्डों, गलियों से होकर गुजरा। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर शहरवासियों को संदेश दिया कि पुलिस उनके साथ है और जनता को किसी भी डर या दबाव में आने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर के अंदर व बाहरी क्षेत्र में 20 नाके लगाए गए हैं। 16 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है और हर मतदान केंद्र पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। फ्लैग मार्च में डीएसपी हेडक्वार्टर चन्द्रपाल, डीएसपी विजय देशवाल सहित सभी थाना व चौकी प्रबंधक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप चुनाव के मद्देनजर शहर के सभी वार्ड, गलियां, सड़कों किनारे विभिन्न प्रत्याशियों के होर्डिंग-बैनर से अटे पड़े है। आदर्श आचार संहिता भी दांव पर है। नगर परिषद अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने शहर में अभियान चलाकर होर्डिंग-बैनर हटाये। हुडा पार्क, पुराना बसस्टैंड, चिड़ियाघर मार्ग, विद्यानगर, महम गेट क्षेत्र में होर्डिंग-बैनर हटाये गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed