फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,lock down

छह रूटों पर दौड़ीं रोडवेज बसें कुछ पर नहीं आए पर्याप्त यात्री

Mon, 25 May 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news,lock down
यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
लॉकडाउन के करीब दो माह बाद सोमवार को सामान्य यात्रियों के लिए रोडवेज बस सेवाएं बहाल की गई। कई रूटों पर दौड़ने के लिए बूथों पर बसें भी लगी, लेकिन अधिकतर रूटों पर एक या दो यात्री ही आए, ऐसे में इन रूटों पर पहले दिन कोई बस नहीं चली। जबकि भिवानी बस स्टैंड से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार व रेवाड़ी के लिए यात्री रवाना हुए। रोडवेज प्रशासन ने बस स्टैंड पर आने वाले प्रत्येक यात्री को सैनिटाइज किया और फिर बस में सवार होने से पहले भी उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से रोडवेज बसों का पहिया थम गया था। केवल प्रवासी मजदूरों व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को एक जगह से दूसरी जगह लाने व ले जाने के लिए ही रोडवेज बसें लगाई गई। लॉकडाउन के दौरान मई माह में यूपी बिहार और मध्यप्रदेश तक भी रोडवेज बसों में प्रवासी मजदूरों को मुफ्त सफर कराकर भेजा गया। लेकिन सामान्य लोगों के लिए परिवहन सेवाएं इस अवधि के दौरान बहाल नहीं की गई। सोमवार को रोडवेज विभाग ने भिवानी से बस सेवाएं कुछ रूटों पर शुरू की गई। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी गई।
विज्ञापन

ये चली बसें
सोमवार को भिवानी बस स्टैंड से सुबह नौ बजे 26 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए बस रवाना हुई। इसी समय गुरुग्राम के लिए भी 30 लोग गए। हिसार डिपो की एक रोडवेज बस सुबह नौ बजे भिवानी बस स्टैंड पर नौ यात्री लेकर पहुंची। करीब साढ़े 11 बजे फिर हिसार के लिए 10 यात्रियों को लेकर ये बस यहां से रवाना हुई। रोहतक के लिए सुबह आठ बजे केवल छह सवारी ही बस स्टैंड पर पहुंची। ऐसे में रोहतक के लिए बस रद्द कर दी गई। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे भिवानी से 24 यात्री लेकर रोडवेज बस गुरुग्राम गई। इसमें दो टिकट रद्द की गई थी और चार यात्री नहीं पहुंचे थे। इसी के साथ तीन बजे रेवाड़ी डिपो की एक रोडवेज बस 15 यात्री भिवानी से लेकर रेवाड़ी गई। जबकि नारनौल के लिए कोई बस नहीं पहुंची। जबकि नारनौल से बस आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन रूटों पर जाएंगे सामान्य यात्रियों को लेकर रोडवेज बसें
आज ये जाएंगी बसें
मंगलवार को भिवानी बस स्टैंड से सुबह सात बजे चरखी दादरी, सुबह आठ बजे रोहतक, सुबह नौ बजे नारनौल, गुरुग्राम, पंचकूला के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा। निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। अगर इन रूटों पर पर्याप्त सवारी नहीं हुई तो बसें नहीं चलेंगी।
अगर किसी रूट पर बनती हैं 16 सवारी तो रोडवेज चलाएगा मिनी बस
कोविड-19 की वजह से लोगों में कोरोना को लेकर भय बना हुआ है। लेकिन फिर भी रोडवेज प्रशासन सामान्य लोगों को रोडवेज बसों में सुरक्षित सफर कराने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में रोडवेज महाप्रबंधक गुलाब सिंह दुहन ने निर्णय लिया है कि अगर किसी रूट पर 16 यात्री भी जाने के लिए आते हैं, तो फिर विभाग उस रूट पर मिनी बस भेजेगा। विभाग के पास 32 सीट वाली मिनी बसें हैं, इन बसों में सुरक्षित व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के हिसाब से यात्रियों को भेजना संभव है।
प्राइवेट वाहनों में ही कर रहे हैं लोग ज्यादातर सफर
कोरोना संक्रमण काल में अधिकांश लोग निजी वाहनों में ही सफर कर रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि रोडवेज सेवाएं लगातार दो माह से बंद हैं। दूसरा लोग निजी वाहनों का सफर सुरक्षित मान रहे हैं। इससे दूसरे लोगों के संपर्क में आने की बहुत कम उम्मीद बनी रहती है। इसी वजह से रोडवेज विभाग को कई रूटों पर सेवाएं बहाल करने के बावजूद पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं।

भिवानी से कई शहरों के लिए रोडवेज बसें शुरू की गई हैं। जिन रूटों पर पर्याप्त यात्री नहीं बने हैं, उन बसों को रद्द कर दिया है। जबकि अधिकांश रूटों पर डिपो से बसें भेजी गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मिनी बसों का भी संचालन किया जाएगा।
- गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed