{"_id":"5888e6a84f1c1b3e0fcf4914","slug":"bhiwani-news-krishna-colony-mad-bull-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण कॉलोनी में पागल सांड़ ने मचाया उत्पात, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण कॉलोनी में पागल सांड़ ने मचाया उत्पात, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी की कृष्णा कॉलोनी में जीतूवाला जोहड़ फाटक के पास एक पागल सांड़ ने सायं को जमकर उत्पात मचाया। जो सामने आया, उसे ही टक्कर मार घायल कर दिया। सांड़ ने करीब सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया। सांड ने एक बुजुर्ग के पेट में सींग घोंप दिया। लहुलूहान हालत में बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोरक्षा दल व नगर परिषद की टीम ने खासी मशक्कत के बाद सांड़ को काबू किया और इलाज के लिए गोशाला ले जाया गया।
मामला सायं करीब चार बजे का है। कृष्णा कॉलोनी में जीतूवाला जोहड़ फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सांड पागल हो गया। पागल सांड़ तेज दौड़ते हुए सामने आने वाले सभी में टक्कर मारने लगा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच। लोग इधर-उधर भागने लगने । कुछ राहगीर तो अपने वाहन छोड़ भाग लिए। पागल सांड़ ने सात लोगों को अपना शिकार बनाया। एक बुजुर्ग की किस्मत खराब रही। सांड ने पहले पेट में सींग मारा। फिर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। सांड के आतंक के चलते कोई घायल बुजुर्ग को उठाने भी नहीं पहुंचा। बुजुर्ग काफी समय तक वहां पड़ा रहा।
बाद में दो युवक उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दियागया। बुजुर्ग की पहचान मूलरूप से राजस्थान वासी करीब 60 वर्षीय रामजीलाल के रूप में हुई। अन्य घायलों को परिजन अन्य प्राइवेट अस्पतालों में ले गए।
विज्ञापन
कॉलोनी वासियों ने पागल सांड के उत्पात की सूचना गोसेवकों और उपायुक्त कार्यालय में दी। जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों की टीम को पागल सांड पकडने के लिए भेजा गया। नप टीम ने गोसेवकों की सहायता से मोटे रस्सों से सांड को एक गली में रोक कर काबू किया। सांड को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन देकर महम रोड स्थित गोशाला में ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सांड को पकडने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। सांड को काबू करने वालों गोरक्षा दल से संजय परमार, अंकित, मोनू, नीटू, रमन, जयभगवान, कृष्ण, मोहित, परमवीर, रवींद्र व नप कर्मचारी शामिल रहे।