फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, khap, protest, mp saini, round, postponed

खापों के विरोध के बीच सांसद सैनी का दौरा स्थगित

Sun, 23 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, khap, protest, mp saini, round, postponed
Saini - फोटो : Bureau

विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी द्वारा दिए जा रहे अनर्गल बयानों से आहत हो छह खापों के प्रतिनिधियों ने सांसद सैनी के रविवार के चरखी दादरी आगमन का विरोध किया। इस दौरे को लेकर खापों के प्रतिनिधियों की मीटिंग शनिवार सुबह रोज गार्डन में आयोजित की गई। इसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन कर एसडीएम को खाप प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा। मीटिंग में सांसद कार्यक्रम के आयोजकों को भी बुलाया गया। जिसमें आयोजकों व खाप प्रतिनिधियों के बीच सांसद का दौरा स्थगित करवाने पर सहमति बनी।
रोजगार्डन में छह खापों की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सांगवान, फौगाट, सतगामा, हवेली, चिड़िया, श्योराण खाप के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पंचायत की अध्यक्षता फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने की जबकि संचालन अधिवक्ता वेदपाल सांगवान ने किया। इस अवसर पर फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने कहा कि सांसद अपनी गरिमा को भूलते जा रहे है। जिस प्रकार राजकुमार सैनी विशेष जाति के प्रति असभ्य व शिष्टाचार से दूर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है उससे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है तथा आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है। ऐसे में राजकुमार सैनी का चरखी दादरी दौरा स्थगित कर देना चाहिए ताकि भाईचारा न बिगड़ने पाए। इसके बाद खापों की ओर से एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से सांसद सैनी का दौरा स्थगित न करने की सूरत में चौतरफा मार्गों को जाम करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी गई। सांसद के दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शन पिछले करीब तीन दिनों से लगातार जारी है। विरोध प्रदर्शन में  सचिव सांगवान खाप नरसिंह डीपी , प्रधान हवेली खाप प्रभूराम गोदारा,  सतगामा प्रधान ओमप्रकाश, कन्नी प्रधान रविंद्र पप्पू, एडवोकेट वेदपाल  सांगवान, सूरजभान बिरही, राजबीर झोझू, रामसिंह , ईश्वर, मास्टर प्रताप ,  सोमेश सरपंच, राजकुमार हड़ौदी, मास्टर ताराचंद, फौगाट खाप सचिव बलवंत सिंह, सुबेदार जीवन, रणधीर सिंह घिकाड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


20 प्रतिनिधियों की विशेष मीटिंग में बनी सहमति
रोजगार्डन पंचायत के बाद इन खापों के प्रमुख 20 प्रतिनिधियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सांसद सैनी कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों पार्षद बक्शी सैनी ,प्रताप सिंह, सैनी सभा प्रधान कैप्टन प्रताप सिंह, सैनी गंज मोहल्ला प्रधान महेश, नफे सिंह जांगड़ा, प्रेम सिंह जांगड़ा, राजकुमार सैन, रविंद्र यादव को भी बुलाया गया। फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने बताया कि विचार-विमर्श के बाद आयोजकों व खाप प्रतिनिधियों के बीच सांसद राजकुमार सैनी का चरखी दादरी दौरा फिलहाल स्थगित करवाए जाने पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि निर्णय के बारे में प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि समाज का भाईचारा प्रथम है, राजनीति बाद का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed