फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, hca, make, cricket app, anirudh choudhary

एचसीए तैयार करेगी क्रिकेट एप

Thu, 07 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hca, make, cricket app, anirudh choudhary
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
प्रदेश के नवोदित क्रिकेटरों के मार्गदर्शन के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन विशेष एप तैयार कर रही है। एप में खिलाड़ी के प्रदर्शन से लेकर खानपान तक की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। एप भविष्य में भी प्रदर्शन को सुधारने में सहायक होगी। वहीं हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन को भी सभी खिलाड़ियों की जानकारी मिलती रहेगी।


यह जानकारी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष व हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से 150 की रफ्तार वाला खिलाड़ी उभारना भी मुख्य ध्येय है। अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों से यजुवेंद्र चहल, मोहित शर्मा सहित चार खिलाड़ी भारतीय टीम के सदस्य हैं। यह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अथक प्रयासों का ही परिणाम है। प्रदेश में क्रिकेट का खेल लगातार बुलंदियों को छू रहा है और आज प्रदेश के हर नौजवान का सपना क्रिकेट खेल में सफलता हासिल करना है। चौधरी ने कहा कि उनका सपना प्रदेश से एक ऐसे बॉलर को तैयार करना है जो 150 की स्पीड से बॉलिंग कर दूसरे देशों के बॉलरों की तुलना में अधिक घातक गेंदबाज साबित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए और अच्छे खिलाड़ी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एक एप तैयार किया जा रहा है जो जिला स्तर से लेकर रणजी ट्रॉफी तक खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की जानकारी जैसे खिलाड़ी का शारीरिक मापदंड, उसका खेलने का तरीका, उसका खानपान, खेलने की तकनीक, खामियां, व्यायाम की तकनीक से लेकर खेले गए मैचों की वीडियो रिकार्डिंग इस एप पर होगी। इसके माध्यम से खिलाड़ी अपनी खामियों को दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed