फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, governor, every, family, rich, without, freedom

हर परिवार की समृद्धि के बिना आजादी अधूरी : राज्यपाल

Mon, 05 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, governor, every, family, rich, without, freedom
राज्‍यपाल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हर परिवार की सुख से जीवन की आवश्यकता पूरी होगी तभी आजादी के मायने पूरे होंगे। यह बात स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम ने भी अपने अभिनंदन समारोह में कही थी। इसलिए प्रत्येक परिवार में समृद्धि जरूरी है।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत भवन में पंडित नेकीराम शर्मा की स्मृति में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह में राज्यपाल ने यह बात कही। राज्यपाल ने भिवानी, हिसार और जींद के करीब सवा सौ स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। प्रोफेसर सोलंकी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करना जरूरी है। स्वतंत्रता सेनानी केवल आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लड़े। इसकी मिसाल पंडित नेकीराम शर्मा हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि पं. नेकीराम केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति को आजादी नहीं मानते थे। उनका मानना था कि देश तो सही मायने में तब आजाद होगा जब प्रत्येक भारतवासी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने भारत के सामाजिक ढांचे को भी ध्वस्त करने का काम किया। जिससे समाज में आपस की दूरियां बढ़ी। जिला उपायुक्त पंकज ने कहा कि पं. नेकीराम शर्मा की याद में इस कार्यक्रम के आयोजन से युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलेगी। पं. नेकीराम के पौत्र महेश शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।  जिला सैनिक बोर्ड को दो लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने सीबीएलयू द्वारा शुरू किए नए पाठ्यक्रमों की पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, एसपी प्रतीक्षा गोदारा, सीबीएलयू के वीसी एसके गक्खड़, एडीसी धीरेंद्र खड़गटा, पं. नेकीराम शर्मा के पौत्र सुरेश शर्मा, परपौत्र पराग शर्मा, पौत्री उर्मिला शर्मा, एसडीएम सतपाल सिंह, सीटीएम महेश कुमार, तहसीलदार संजय बिश्रोई आदि मौजूद रहे।


स्वतंत्रता सेनानी और परिजन हुए सम्मानित
राज्यपाल ने पंडित नेकीराम शर्मा के परिजनों के अलावा हांसी के स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ चिटकारा, हिसार के बाज सिंह, जींद के स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नी ब्रह्म देवी, चंद्र देवी, धर्मो देवी, शांति देवी, अमर देवी, मानदेई, ज्ञानो देवी, छन्नो देवी, हरबंस कौर, प्रभी देवी, सुशीला देवी,निहाली देवी, हिसार के दीनानाथ, सूरजभान, रतनी देवी, निम्बो देवी, दाखा देवी, चावली देवी, कमला, चंदन सिंह, जय देवी, रेशमा, धनपति, महाबीर, भिवानी के हनुमान प्रसाद, रामकिशन, जवाहर सिंह, रेशमा, रूकमा देवी, भगवान सिंह, पार्वती, सरमन देवी, रामस्वरूप, छन्नकौर, शिक्षा बोर्ड की उपनिदेशक मीनाक्षी शारदा, रिसालोदेवी, छन्नो, धनकौर, शांति, मेवादेवी, सावित्री, भतेरी, चंद्रावली, भरपाई, चंद्रो, भगवानी, तोफा देवी, सरला देवी, संतो देवी, सुनहेरी देवी आदि को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed