{"_id":"57a790354f1c1b27592b8aed","slug":"bhiwani-news-dustbin-outside-dirt-panalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"डस्टबीन से बाहर कूड़ा डालने पर लगेगा 11 सौ जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डस्टबीन से बाहर कूड़ा डालने पर लगेगा 11 सौ जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के बाढड़ा में व्यापार मंडल द्वारा स्थापित डस्टबीनों से बाहर कूड़ा करकट डालने पर 1100 रुपये का जुर्माना लगेगा। खुले में शौच करने वाले पर भी इतना ही जुर्माना लगाया जाएगा।
यह निर्णय रविवार को कस्बे के लघु सचिवालय में सरपंच राकेश श्योराण की अध्यक्षता में ग्राम सभा में लिया गया। सभा में समस्याओं के निवारण व आगामी विकास कार्यों के सही स्वरुप पर मंथन किया गया। सभा में सभी पंचों व प्रमुख ग्रामीणों की सलाह मशवरा के बाद कस्बे में भविष्य में किसी व्यापारी द्वारा डस्टबीन से बाहर कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए पहले अपील करने व फिर भी ग्राम पंचायत के आदेश का उल्लंघन करने पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। ग्राम सभा में रपंच राकेश श्योराण के अलावा सचिव धर्मबीर सिंह, पंच राजेश कुमार, पंच रामौतार, छोटूराम, सीमा, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप मोनिया, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।