फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, ded internship, online, block, option

डीएड इंटर्नशिप: 8 तक ऑनलाइन भरने होंगे खंड के विकल्प

Sun, 07 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, ded internship, online, block, option
online apply
सत्र 2016-17 में डीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके डीएड छात्र अध्यापकों के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इंटर्नशिप कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छात्र अध्यापकों को विद्यालय को प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी 8 अगस्त तक ऑनलाइन अपने खंड के विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर उपलब्ध लिंक से आवेदन किए जा सकते है। 8 अगस्त तक पुरुष आवेदक अपनी पसंद के मुताबिक खंड का चयन कर सकेंगे। वहीं महिला व दिव्यांग उम्मीदवार सीधे अपने पसंद के स्कूलों को वरीयता के आधार पर अंकित कर सकेंगे। केवल 8 अगस्त तक खंड का चयन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी 9 व 10 अगस्त को अपना विद्यालय के ऑप्शन भर सकेंगे।
विज्ञापन

16 अगस्त से डाउनलोड होंगे विद्यालय आवंटन पत्र

सही रूप से खंड व स्कूलों का चयन करने के पश्चात बोर्ड की ओर से सभी छात्र अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किये जाएंगे। ये सभी अभ्यर्थी 16 अगस्त से 31 अगस्त तक अपना विद्यालय आवंटन डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र व छात्राओं को पहले, दूसरे व तीसरे सेमेस्टर में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता से सूचीबद्ध किए गए स्कूल आवंटित होंगे। अंकों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होगा। अगर किसी को अपने दर्शाए गए अंकों को लेकर दुविधा है तो वो ऑनलाइन आवेदन के निर्धारित समय के दौरान बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed