फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, police officer, dead, accident

सदर थाने में तैनात पुलिस अधिकारी की हादसे में मौत

Thu, 12 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, police officer, dead, accident
पु‌लिस - फोटो : Desk
कितलाना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में हरियाणा पुलिस के एएसआई की मौत हो गई और उनके साथ जीप में सवार दो जने गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक एएसआई रोहतक जिले के भाली गांव के रहने वाले थे और सदर थाना हांसी (हिसार) में तैनात थे। पुलिस अधिकारी अपनी बहन के गांव बरसाना से लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा बुधवार को तड़के तीन-चार बजे हुआ। बताया जाता है कि एएसआई सुरेश कुमार (43) अपने दो रिश्तेदारों के साथ महेंद्रा मैक्स जीप में सवार होकर बरसाना गांव से हिसार के लिए बुधवार तड़के रवाना हुए। भिवानी-चरखी दादरी मार्ग पर कितलाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई सुरेश की मौके पर मौत हो गई और बरसाना निवासी अर्जुन व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। अर्जुन व सोनू को रोहतक और हिसार रेफर कर दिया। गांव बरसाना में एएसआई अपनी बहन से मिलने आए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ। मामले के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि सदर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed