फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, head constable, dead, road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से हेडकांस्टेबल की मौत

Thu, 28 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, head constable, dead, road accident
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
भिवानी के बवानी खेड़ा थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल बलजीत की गाड़ी को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सुबह पता लगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैँ।

हादसा मंगलवार देर रात प्रेम गांव के पास हुआ। बवानीखेड़ा थाने में कार्यरत हेडकांस्टेबल बलजीत सिंह देर रात अपनी कार से भिवानी जा रहा था। जब वह प्रेमनगर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 36 वर्षीय बलजीत को एक लड़का और एक लड़की है। लड़की छठी कक्षा में पढती है और लड़का अभी छोटा है। थाना प्रभारी गलाराम ने बताया कि बलजीत बहुत ही मिलनसार और मेहनती था। उन्होंने बताया कि सुबह नीटू नामक युवक जो दौड़ लगाने के लिए गया तो उसने कार को दुर्घटनाग्रस्त देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि भिवानी के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और बुधवार सांय तक पूरे सम्मान के साथ बलजीत का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नीटू की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बवानी खेड़ा के कर्मचारियों ने जताया शोक
थाना बवानी खेड़ा के सभी कर्मचारियों ने उनके साथी हेडकांस्टेबल बलजीत की मौत पर शोक जताया। हेडकांस्टेबल बलजीत पिछले एक साल से बवानी खेड़ा में कार्यरत था। थाना प्रभारी गलाराम, मुंशी राजेश, विरेन्द्र, आपरेटर दशरथ, राजकुमार, विनोद, सुरेश, देवेन्द्र आदि ने हेड कांस्टेबल की मौत पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed