फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,corona sample collaction report

गुरुग्राम से आई महिला और कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 23 May 2020 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news,corona sample collaction report
रिवाड़ी-खेड़ा में कोरोना संक्रमित महिला को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
गुरुग्राम से अपनी बेटी के घर आई महिला और गुरुग्राम में तैनात कांस्टेबल तिगड़ाना गांव के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला रिवाड़ी खेड़ा गांव में आई थी। महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा है जबकि उसके पांच परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहीं कांस्टेबल के भी सात परिजनों को भी क्वांरटीन सेंटर में रखा गया है। दोनों ही गुरुग्राम से आए थे। दोनों गांवों की सीमाओं को सील किया गया है। दोनों ही गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग अभियान चलाया। गांव रिवाड़ी खेड़ा से 32 सैंपल और गांव तिगड़ाना से 41 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। विद्या नगर के पॉजिटिव पाए गए टीचर और उसकी बेटी का तीसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

12 दिन पहले 10 मई को विद्यानगर में जेबीटी शिक्षक और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जेबीटी शिक्षक और उसकी बेटी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि उनके 11 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बच्चे को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पिछले 11 दिन जिले में शांति रही। शनिवार सुबह अचानक फिर से कोरोना का कहर फूटा। एक ही दिन में दो रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई। जिससे हड़कंप मच गया। दोनों गांवों में लोग घरों में कैद हो गए है। वहीं पुलिस ने भी गांवों को सील किया है। पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों गांवों में स्क्रीनिंग अभियान की शुरूआत की गई। जो पॉजिटिव पाए गए है, उनके घरों के आसपास के घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और कईयों के सैंपल लिए गए। गांव रिवाड़ी खेड़ा से 32 सैंपल लिए गए है और गांव तिगड़ाना से लगभग 41 सैंपल लिए। वहीं जिला भिवानी में कोरोना लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग जारी है। फ्लू कॉर्नर पर भी से 48 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से मिलने गुरुग्राम से आई थी महिला, पूरा परिवार किया आइसोलेट
रिवाड़ी खेड़ा वासी एक युवक गुरुग्राम के गांव खांड़वा में विवाहित है। 21 मई को उसकी 51 वर्षीय सास उनसे मिलने आई थी। 21 को ही महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। शनिवार को महिला की रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए। महिला, उसकी बेटी समेत परिवार के छह लोगों को आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाई महिला का दामाद रिवाड़ी खेड़ा वासी युवक का परिवार गांव में ही काफी बड़ा है। इसके अलावा युवक गांव के अन्य लोगों के भी संपर्क में आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है।
21 को सैंपल देकर ड्यूटी पर गुरुग्राम गया था कांस्टेबल
तिगड़ाना गांव का 27 वर्षीय युवक हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है और गुरुग्राम में डीएलएफ फेस दो में ड्यूटी पर है। वह 17 मई को गुरुग्राम से भिवानी आया था और 18 मई को वापिस गुरुग्राम चला गया था। कांस्टेबल को 19 मई को बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उसने दवाई ली और वह ठीक को गया परन्तु 21 मई को यह जवान भिवानी आया और यह अपना सैंपल करवाकर वापिस 21 मई को ही गुरुग्राम चला गया। तभी से जवान गुरुग्राम में ही अपनी ड्यूटी पर है। शनिवार को सैंपल रिपोर्ट आई है, जो कि पॉजिटिव रही। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंचे और उसके सात परिजनों को अस्पताल लाया गया। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजे गए। सभी को अस्पताल परिसर में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
कंटेनमेंट जोन में 14650 की हुई स्क्रीनिंग
सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यानगर कंटेनमेंट जोन के सभी घरों का सर्वें किया, जिसमें 3141 घरों के 14650 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। प्रतिदिन घरों की स्क्रीनिंग करवाने का उद्देश्य यह है कि कहीं किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के कोरोना के लक्षण हैं तो विभाग उनकी जांच करवाकर इसको आगे फैलने से रोक सके। फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।
आठ हुई पॉजिटिव की संख्या
भिवानी में पॉजिटिव पाए गए मरीजों का आंकड़ा छह तक पहुंच गया है। चार ठीक होकर घर जा चुके है। पहले दो जमाती पॉजिटिव पाए गए थे। उनके पास रोहणात वासी जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को विद्यानगर में जेबीटी शिक्षक और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वैसे तो भारत नगर वासी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और विद्यानगर वासी बीएसएफ जवान की रिपोर्ट दिल्ली में पॉजिटिव आए थे। बीएसएफ जवान की चार मई को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
तिगड़ाना और रिवाड़ीखेड़ा गांव की सीमाएं सील कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का स्क्रीनिंग में सहयोग किया जा रहा है। लोग अलर्ट रहे और मास्क लगाकर रखे। सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। हमें स्वयं भी अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना होगा।
- इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ सदर थाना
रिवाड़ीखेड़ा में 51 वर्षीय महिला और तिगड़ाना में 27 वर्षीय कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसके साथ छह परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। परिजनों को भी क्वारंटीन सेंटर में रखा है। इसी तरह कांस्टेबल के भी सात परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में रखा है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
कांस्टेबल का चचेरा भाई है एएलएम, बिजली कर्मियों की होगी जांच
पॉजिटिव पाए गए कांस्टेबल का चचेरा भाई बिजली निगम में सहायक लाइन मैन (एएलएम) है। स्वास्थ्य विभाग ने चचेरे भाई के परिवार को भी होम क्वारंटीन किया है। ऐसे में बिजली निगम ने भी सभी कर्मचारियों को मैसेज कर स्वास्थ्य के लिए प्रति अलर्ट रहने और कोरोना टेस्ट कराने संबंधित हिदायतें व संदेश भेजे है।

कांस्टेबल का चचेरा भाई एएलएम फिलहाल नया बाजार शिकायत केंद्र पर कार्यरत है। सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता रवींद्र घणघस ने बताया कि जितेंद्र को होम क्वारंटीन किया गया है। उसके साथ पिछले दस दिनों से काम करने वाले बिजली कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य जांच कराए जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन सभी कर्मचारियों को जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोरोना संक्रमण से बिजली कर्मचारी बचे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed