{"_id":"5770326a4f1c1b2e5879af44","slug":"bhiwani-news-chairman-vice-chairman-inlo-bjp-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चेयरमैनी भाजपा तो वाइस चेयरमैनी इनेलो के खाते में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चेयरमैनी भाजपा तो वाइस चेयरमैनी इनेलो के खाते में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनेलो व भाजपा के लिए रविवार को संपन्न हुए नगर परिषद चरखी दादरी के चुनाव सुखद रहे। इन चुनावों में चेयरमैन भाजपा समर्थित तो वाइस चेयरमैन इनेलो समर्थित उम्मीदवार बना। सबसे अहम बात यह रही कि चुनाव पहली बैठक में ही सिरे चढ़ गए और सभी 21 पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद भाजपा के संजय छपारिया नगर परिषद के चेयरमैन व इनेलो के बब्लू श्योराण वाइस चेयरमैन चुने गए। कड़े सुरक्षा इंतजामात के बीच प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाए।
एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में चरखी दादरी नगर परिषद के चुनाव करवाए गए। दोपहर बाद तीन बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से चेयरमैन पद के लिए संजय छपारिया व कुलदीप गांधी मैदान में उतरे तो वहीं दो बार वाइस चेयरमैन रह चुके बक्शी सैनी ने भी नामांकन फार्म भरकर जमा करवाया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। संजय छपारिया के पक्ष में 11 पार्षदों ने तो वहीं कुलदीप गांधी के पक्ष में आठ ने मतदान किया। बक्शी सैनी को महज दो वोट ही मिल पाए। ऐसे में संजय छपारिया तीन मतों से जीत दर्ज कर नप के चेयरमैन चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटी।
वाइस चेयरमैन चुनने के लिए डाले गए 22 वोट
वाइस चेयरमैन का चुनाव इनेलो पार्टी से दीपक उर्फ बब्लू श्योराण ने जीता। उन्हें 10 मत प्राप्त हुए, जबकि इनेलो के ही वीरेंद्र पप्पू को नौ मत प्राप्त हुए। वाइस चेयरमैन के तीसरे उम्मीदवार दिनेश जांगड़ा को तीन वोट मिले। वाइस चेयरमैन चुनाव में कुल 22 वोट पोल हुए। इनमें 21 पार्षदों के अलावा एक विधायक राजदीप फौगाट का मत भी शामिल है।
विज्ञापन
चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। पहली बैठक में ही चुनाव संपन्न होने में शहर की सरकार (पार्षदों) का भी योगदान सराहनीय है। प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी चुनाव के दौरान संयम बनाए रखा।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम