{"_id":"56f6dc1f4f1c1b0531f14d24","slug":"bhiwani-news-car-truck-accident-death-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की टक्कर में एसडीओ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रक की टक्कर में एसडीओ की मौत
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
lएसडीओ की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी-महम मार्ग पर फ्लोर मिल के पास शुक्रवार रात कार व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कृषि विभाग के एसडीओ की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृषि विभाग गोहाना में कार्यरत खुशहाल रोजाना की तरह देर रात अपनी गाड़ी से गांव निमड़ीवाली जा रहा था। इसी दौरान भिवानी की तरफ से महम जा रहे ट्रक के साथ आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात फोन से डिजायर कार व ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिली। मृतक युवक के परिजन देर रात मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।