{"_id":"580bc0624f1c1b672c706ebc","slug":"bhiwani-news-car-accident-two-friend-injured-one-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से दो दोस्त घायल, एक रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से दो दोस्त घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुड़गांव दोस्त को हरियाणा पुलिस की शारीरिक मापदंड परीक्षा दिलाने जा कार सवार चार दोस्तों में से दो गाड़ी पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है जबकि दूसरा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। चारों दोस्त बाढड़ा क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भांडवा निवासी सुनील ने बताया रविवार को उसकी गुड़गांव में हरियाणा पुलिस की शारीरिक मापदंड परीक्षा है। शनिवार शाम वह अपने दोस्त बाढड़ा निवासी संदीप, भांडवा निवासी अजय व दीपक के साथ कार में सवार होकर गुड़गांव जाने के लिए निकले थे। अभी वो गांव बरसाना के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान चालक संदीप संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। घटना में संदीप व दीपक को गंभीर चोटें आई। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।