फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani closed, jat reservation movement, non jat category, protest

आठ मार्च को भिवानी बंद का निर्णय

Sat, 05 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 05 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani closed, jat reservation movement, non jat category, protest
भिवानी बंद - फोटो : अमर उजाला
 दंगे और दबंगई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न बिरादरियों के लोगों ने आठ मार्च को भिवानी बंद का फैसला लिया है। इस दिन दोपहर एक बजे तक भिवानी शहर बंद रखा जाएगा और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय शुक्रवार को चेतराम प्रजापति धर्मशाला में ढाई घंटे चली बैठक में लिया गया। जाट आरक्षण के दौरान हुए उपद्रव के बाद गठित गैर जाट बिरादरियों की आदर्श समाज कमेटी की बैठक में एक जाति विशेष पर आरक्षण की आड़ में दंगे और दबंगई करने का आरोप लगाए। आदर्श समाज कमेटी की बैठक दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष महाबीर डालमिया की अध्यक्षता में हुई। आरक्षण के नाम पर दंगों और दबंगई का आरोप लगाते हुए दंगे करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने मांग रखी कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे कि हरियाणा में जाट समुदाय की आबादी कितनी है और इस जाति की सरकारी नौकरियों में कितनी भागेदारी है। उपद्रवियों के खिलाफ  तुरंत मुकद्दमे दर्ज किए जाए और निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे निरस्त किए। भिवानी में जिन पुलिस कर्मचारियों के कारण झगड़ा हुआ उनके नाम हमारे पास हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। व्यापारी, रेहड़ी, आटो व अन्य दुकानदारों का जो नुकसान हुआ है उसकी तुरंत भरपाई की जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ मार्च को नेहरू पार्क में अधिक से अधिक संख्या में गैर जाट बिरादरी के लोग होंगे रोष प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे तक भिवानी शहर को बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में सैनी कल्याण परिषद प्रधान जगदीश सैनी ,आरके शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, विजय बंसल टैणी अध्यक्ष अग्रवाल महासभा, रमेश तंवर अध्यक्ष क्षत्रिय युवा महासभा, नवीन धमीजा शहीद मदनलाल ढिंगड़ा महासभा, विष्णु केडिया, राजकुमार दिनोदिया, गुगनराम गुर्जर, धर्मबीर ठेकेदार प्रजापति महासभा, महाबीर जांगड़ा प्रदेश अध्यक्ष जांगड़ा महासभा, विजय यादव युवा अध्यक्ष यादव सभा, जोगी महासभा से रामौतार जोगी, अमन राघव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा, साधुराम इंस्पेक्टर, पुरूषोतम दानव,  मदन शेखावत युवा नेता, रमेश वर्मा, सुनील बॉक्सर, संजय मिश्रा आदर्श ब्राह्मण महासभा, प्रताप स्वामी, राकेश जांगड़ा सरपंच प्रतिनिधि बजीणा, लालचन्द जांगड़ा, डा. भोलू फौजी खरक, एडवोकेट विजय जोशी, सुरेश प्रजापति, कमल कांगड़ा बाल्मीकि, प्रवीन मास्टर, कमल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले लिया था सामाजिक बहिष्कार का निर्णय
बीते रविवार को पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा के आवास पर हुई सर्वजातीय सद्भावना सभा ने भी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया था। इसके लिए पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय जिला स्तरीय सद्भावना कमेटी का भी गठन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed