फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bdpo office burnt matter, sdm, employee,

बीडीपीओ कार्यालय आगजनी मामले में एसडीएम ने लिए कर्मचारियों लिखित बयान

Thu, 17 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bdpo office burnt matter, sdm, employee,
कर्मचारियों के लिखित बयान - फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी में आंदोलन की आड़ लेकर बीडीपीओ कार्यालय में हुई आगजनी मामले की जांच बुधवार को एसडीएम ने शुरू कर दी है। एसडीएम ने घटनाक्रम के वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बुलाकर उनके लिखित में बयान दर्ज किए। हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। जांच प्रक्रिया के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा मांगे गए अतिरिक्त समय के लिए भी जिला उपायुक्त ने हरी झंडी दे दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी अब इस मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर आगजनी की घटना के समय बीडीपीओ कार्यालय में मौजूद सातों कर्मचारियों को एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा ने तलब किया। इस दौरान सभी कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचें। एसडीएम ने वहां सभी कर्मचारियों के लिखित में बयान दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।  हालांकि प्रशासन की तरफ से बयान प्रक्रिया को लेकर कोई अहम जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा करने में चौकीदार के बयान सबसे अहम होंगे। उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों के पहले बयान 9 मार्च को होने थे लेकिन एसडीएम की व्यस्तता के कारण तय समय पर बयान नहीं हो पाए थे। इसके बाद अपने बयान दर्ज करवाने के लिए इन्हें दोबारा 16 मार्च का समय दिया गया था। एसडीएम के साथ-साथ सिटी पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर दोषीगण को बेनकाब करेगी। 
विज्ञापन


यह था मामला
हिंसा की आड़ लेकर अज्ञात ने कोर्ट रोड स्थित खंड पंचायत कार्यालय के कमरे  में रखी अलमारियों के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया था। मामले की जांच करने डीसी व एसपी भी मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल का निरीक्षण के बाद किसी कर्मचारी के ही मामले में संलिप्त होने  की बात भी सामने आई थी। इसके बाद जिला उपायुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच कर  दोषी का पता लगाने की जिम्मेवारी एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा को सौंपी थी।  एसडीएम हुड्डा ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों व चौकीदार को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी  किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी मामले की जांच प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। सभी कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाकर उनके लिखित में बयान दर्ज किए गए। मामले का खुलासा होने में अभी समय लग सकता है। अतिरिक्त समय की मांग पर जिला उपायुक्त ने अपनी सहमति दे दी।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम, दादरी

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोषी का पता नहीं चल पाया है, जल्द ही आरोपी को पुलिस बेनकाब कर देगी।
सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed