फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, athletic inderjeet, prime minister, interfere, planning

इंद्रजीत के साथ हुई बड़ी साजिश, पीएम करें हस्तक्षेप

Wed, 27 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, athletic inderjeet, prime minister, interfere, planning
ओलंपिक - फोटो : PTI

विज्ञापन
बाप नहीं होने के बाद मुझे पता है...कैसे इंद्रजीत को तैयार किया है। जमीन बेची, जेवर बेचे। 16 साल तक इंद्रजीत ने दिन-रात एक किए। जब वक्त आया तो वो ये काम करेगा। ...इतना बेवकूफ नहीं है। मेरा बेटा निर्दोष है। उसके साथ बड़ी साजिश हुई है, पीएम से विनती है कि वे हस्तक्षेप करें। साजिशकर्ताओं को बेनकाब करें।

डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबरों के बाद एथलीट इंद्रजीत सिंह की माता दर्शन कौर का दर्द इन अल्फाज में छलका। अमर उजाला से बातचीत में दर्शन कौर ने फफकते हुए कहा कि इंद्रजीत पानी तक अपने साथ लेकर चलता है। विशुद्ध शाकाहारी है। इधर-उधर चीज खाने का सवाल ही नहीं है। यह सौ प्रतिशत साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात को उनके घर एक आदमी आया और सैंपल लेकर गया था। दर्शनकौर ने सवाल उठाया कि रास्ते में सैंपल बदल भी तो सकता है। इस मामले में तह तक जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनती है कि वे सही चीज देश के सामने आएं। अगर अब साजिशकर्ता बेनकाब नहीं किए गए तो देश के खेल को बड़ा नुकसान हो जाएगा। खिलाड़ी अपने देश के बजाय विदेश में खेलने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट को लेकर संशय
इंद्रजीत का कौन सा डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, इसको लेकर परिजनों को संशय है। इंद्रजीत की माता ने बताया कि टीवी चैनल पर बताया जा रहा है कि बैंगलूरू में लिया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है, जबकि इंद्रजीत को भेजी गई मेल में 22 जुलाई के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही गई है।


हर चीज के प्रति सतर्क रहने वाले खिलाड़ी हैं इंद्रजीत
रियो ओलंपिक के लिए सबसे पहले क्वालिफाई करने वाले इंद्रजीत सिंह को पिछले आठ-नौ साल से करीब से जानने वाले ऋषिकुल आयुर्वेद दातव्य औषधालय के वैद स्वामी दयानंद गिरि का कहना है कि इंद्रजीत प्रैक्टिस से लेकर खान-पान हर चीज के प्रति बेहद सतर्क रहता है। प्रतिबंधित दवा लेने का तो सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed