{"_id":"577ab3724f1c1b72027fa5d5","slug":"bhiwani-news-accident-solider-death-friend-injured-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में सैनिक की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में सैनिक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के बाढड़ा में बाढड़ा-जूई सड़क मार्ग के मध्य काकड़ौली हुक्मी के लाडावास मौड़ पर देर रात्रि मोटर साइकिल व आटो की भिड़ंत में आर्मी के एक जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जवान का चरखी दादरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। युवा जवान की मौत से उनके पैतृक गांव धनासरी में शोक की लहर है।
गांव धनासरी निवासी पूर्व सैनिक जुगलाल(32) भारतीय सेना की राज राइफल्स में कार्यरत और मौजूदा समय में वह जम्मू एवं कश्मीर की राजौरी क्षेत्र में तैनात था। संदीप कुमार पिछले दस दिन से घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था देर सायं अपने गांव की भिवानी जाते समय उसकी मोटरसाइकिल ज्यों ही काकड़ौली हुक्मी के पास पहुंची, अचानक ही सामने बड़ा गड्ढा आने से सामने चल रही आटो और उसके बीच अपने अपने वाहन को बचाने के चक्कर में भिड़ंत हो गई और संदीप के सिर पर गहरी चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। उसके साथी नुरदीन को गंभीर चोटें आई। गांव में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही शोक छा गया तथा प्रमुख लोग शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए चरखी दादरी पहुंच गए। सरपंच सुरेश श्योराण, सुखबीर सिंह, सतबीर सिंह आदि ने बताया कि संदीप बहुत ही मिलनसार प्रवृति का व्यक्ति था और उनके पिता के अलावा उनके बड़े भाई भी सेना में होने के कारण पूरा परिवार ही सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है।