फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani nagar parisad election : 17 candidate for chairperson

Bhiwani nagar parisad election : 17 महिला प्रत्याशियों ने चेयरपर्सन के लिए भरा पर्चा, प्रचार ने पकड़ा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani nagar parisad election : 17  candidate for chairperson
वोट दो या ना दो मगर जीत के लिए आशीर्वाद तो दो...। शनिवार सुबह चौ. सुरेंद्र सिंह पार्क में आम आदमी पार? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने से पहले उम्मीदवारों ने ताकत दिखाई। प्रमुख राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे और नामांकन किया। अंतिम दिन 11 महिलाओं ने चेयरपर्सन पद के लिए नामांकन किया। ऐसे में अब 17 महिलाएं प्रधान की कुर्सी की दौड़ में हैं। हालांकि इनमें कुछ कवरिंग उम्मीदवार भी है।
विज्ञापन

पार्षद पदों की बात की जाए तो 31 वार्डों के लिए 169 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक वार्ड 19 से 11 उम्मीदवार है। अंतिम दिन पार्षद पद के लिए 59 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

नगर परिषद के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन लघु सचिवालय में काफी भीड़ रही। उम्मीदवार अपने समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचते रहे। ऐसे में पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। छह जून को 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। सात जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सात जून को ही मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन पत्रों की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट/इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम पर देखी जा सकती है, जो रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अपलोड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित
शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दिन पार्षद पद के लिए 59 लोगों ने अपना नामांकन किया है। ऐसे में कुल 169 प्रत्याशी शहर के 31 वार्डों में हैं। प्रधान पद के लिए 17 महिलाओं ने आवेदन किया है। यह पद महिला आरक्षित है।
- संदीप अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम।
किस वार्ड से कितने उम्मीदवार
वार्ड संख्या उम्मीदवार
01 06
02 06
03 07
04 03
05 04
06 02
07 05
08 04
09 05
10 06
11 02
12 05
13 06
14 08
15 05
16 07
17 06
18 08
19 11
20 09
21 04
22 04
23 08
24 07
25 04
26 02
27 05
28 06
29 02
30 07
31 05
चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार
नेहा पत्नी विवेक वर्मा, मीनू पत्नी उमाकांत, कमलेश पत्नी विरेंद्र सिंह, रूबल पत्नी जुगनू, प्रीति रानी पत्नी सतबीर सिंह, शकुंतला पत्नी सतबीर सिंह, राज कुमारी पत्नी बसंत, प्रीति रानी पत्नी हर्षवर्धन, मीनू पत्नी नरेश, इंदू पत्नी रोहित, ममता शर्मा पत्नी वासुदेव शर्मा, आरती पत्नी रमेश कुमार, राजेश कुमारी पत्नी सुभाष, वीना रानी पत्नी चेतराम, कुलदीप सूद पत्नी विक्रम, प्रीति पत्नी भवानी प्रताप, शारदा रानी पत्नी अशोक कुमार
भाजपा-जजपा गठबंधन के साझा प्रत्याशी प्रीति मान ने भरा नामांकन
भिवानी। भाजपा से प्रत्याशी प्रीति मान ने जुलूस के साथ नामांकन दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ता व आमजन जुलूस के रूप में रोहतक चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में हिस्सा लिया। भाजपा-जजपा गठबंधन की तरफ से पूर्व विधायक व जजपा नेता डॉ. शंकर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर एक बेहतर उम्मीदवार को चुना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. विक्रम सिंह, जजपा नेता व प्रत्याशी प्रीति मान के ससुर ईश्वर मान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जेजेपी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, ठा. विक्रम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, गौतम सरदाना, जिला प्रभारी मनीष मित्तल, जेजेपी जिला प्रभारी संजीव, हर्षवर्धन मान, बृजपाल सिंह तंवर, ईश्वर मान, प्रिया लेघा, संदीप श्योराण, विजय शर्मा, रविंद्र बापोड़ा, कुलदीप पायल, दोनों विस्तारक मनीष व अजय शर्मा, सुंदर पाल तंवर, सुरेश सैन, धीरज सैनी, मुकेश रहेजा, नीरज अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, राजकुमार सैनी, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, शिव कुमार पाराशर, मीडिया सह प्रभारी रोहताश चौहान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने भरवाया मीनू अग्रवाल का नामांकन
भिवानी। निर्दलीय प्रत्याशी मीनू अग्रवाल का नामांकन करवाने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी पहुंचीं। मीनू अग्रवाल कांग्रेस समर्थित हैं। मीनू अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. रामभजन अग्रवाल ने हमेशा 36 बिरादरी के लिए कार्य किया। चौधरी बंसीलाल परिवार के साथ स्व. रामभजन अग्रवाल ने भिवानी के विकास के लिए अनेक कार्य किए। प्रदेश के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि मीनू अग्रवाल स्वच्छ छवि की हैं। इस अवसर पर हरिसिंह, शीशराम चेयरमैन, बीबी जैन एडवोकेट, रामप्रताप शर्मा, हनुमान प्रसाद प्रधान, देवराज महता, परमजीत मड्डू, अशोक बुवानीवाला, पवन बुवानीवाला, कृष्ण लेंघा, कमल आचार्य, श्रीकिशन सेठ, मनोज सोनी, मनीष जैन, दिलबाग नीमड़ी, अमन राघव, मीना अरोड़ा, अमित गाबा, रविंद्र खरे, सुरेंद्र प्रजापति, मनीष सैनी, पवन सुगला, चांदराम, हवासिंह, अजीत सिंह, सुशील दादरी गेट, जयदीप, सुंदर आदि मौजूद थे।

इंदू शर्मा ने समर्थकों के साथ किया नामांकन
भिवानी। आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू इंदू शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता ललित अग्रवाल भी रहे। कवरिंग उम्मीदवार के रूप में सास ममता शर्मा ने नामांकन भरा। आप नेताओं ने कहा कि अब बदलाव का दौर है और अब पुरानी राजनीति को खत्म करने का समय है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दलजीत तालू, सविता नंदा आदि साथ रहे।

नप चेयरपर्सन का नामांकन भरने के लिए जुलुस के रूप में जातीं भाजपा-जजपा गठबंधन की साझा प्रत्याशी प्

नप चेयरपर्सन का नामांकन भरने के लिए जुलुस के रूप में जातीं भाजपा-जजपा गठबंधन की साझा प्रत्याशी प्- फोटो : Bhiwani

एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन जमा करते हुए काग्रेंस समर्थित मीनू अग्रवाल साथ में काग्रेंस की

एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन जमा करते हुए काग्रेंस समर्थित मीनू अग्रवाल साथ में काग्रेंस की- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed