फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani lover couple suicide case, met just one and half month ago, when closeness increased SO die together

भिवानी का प्रेमी युगल आत्महत्या मामला: डेढ़ माह पहले ही हुई थी मुलाकात, नजदीकियां बढ़ीं तो एक साथ दे दी जान

Tue, 23 Jul 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू (भिवानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू (भिवानी) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Jul 2024 12:23 PM IST
सार

थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि दोनों जिस होटल में रुके हुए थे, उसी में सुसाइड नोट मिला था। महिला ने कथित रूप से दोनों की मौत के लिए अपने पति प्रदीप, ससुर रामदयाल, रिश्तेदार मनीष व रामकुमार को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
Bhiwani lover couple suicide case, met just one and half month ago, when closeness increased SO die together
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के लोहारू के एक होटल में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह दोनों मृतकों के परिजन पहुंच गए और पुलिस ने सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रूपेंद्र और सुनीता की करीब डेढ़ माह पहले पंजाब में मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और नौबत एक दूसरे के साथ जीने-मरने तक की आ गई। दोनों ने महज चार दिन पहले ही सहमति संबंध में रहने का प्रमाण पत्र बनवाया था। सुनीता विवाहित थी और दो बच्चों की मां थी। रूपेंद्र निकटवर्ती गांव बुढ़ेड़ी का था और कथित रूप से सुनीता के साथ तीन-चार दिनों से सहमति संबंध में रह रहा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि दोनों जिस होटल में रुके हुए थे, उसी में सुसाइड नोट मिला था। महिला ने कथित रूप से दोनों की मौत के लिए अपने पति प्रदीप, ससुर रामदयाल, रिश्तेदार मनीष व रामकुमार को जिम्मेदार ठहराया था। आरोप लगाया कि इन लोगों की वजह से वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सुसाइड नोट के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमी युगल आत्महत्या से पहले फेसबुक आईडी पर लाइव आए थे और अपनी व्यथा सुनाई थी। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने होटल के कमरे से आवश्यक साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
होटल के कमरे में मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल जांच कर रहे है, अंतिम रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। - अशोक कुमार, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed