फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, hindi, news, docters, protest, black, baj

चिकित्सकों ने ब्लैक बैज लगाकर किया काम, लगाए नारे

Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी करने वाले एमडीएमएस चिकित्सकों को पोस्ट ग्रेजुएशन में कोई लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को चिकित्सकों ने विभिन्न मांगों के लिए ब्लैक बैज लगाकर काम किया। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी की और कहा कि स्नातकोत्तर में लाभ नहीं मिलने से तो उन्हें फ्रेश स्टूडेंट्स के समान हो जाएंगे। अनुभव कोई काम नहीं आएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन व जिला प्रधान डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य के बदले चिकित्सकों को पीजी कोर्स करने पर लाभ मिलता था। एक साल की सर्विस के बदले 10 प्रतिशत, दो साल की सर्विस के बदले 20 प्रतिशत व तीन साल की सर्विस के बदले 30 प्रतिशत का लाभ मिलता था। लेकिन अब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर रोक लगाई थी। उस समय सरकार को दोबारा नोटिफिकेशन भेजने के लिए कहा था लेकिन सरकार ने अब तक भी नहीं भेजी है। सरकार की इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आज प्रदेशभर में इस पर रोष जताया जा रहा है और सरकार से मांग है कि जल्द नोटिफिकेशन निकाली जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को पीजी व सर्विस दोनों जगह लाभ मिल सके। इस मौके पर डा. अनंत बासोतिया, डा. जितेंद्र, डा. प्रवीण, डा. नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed