फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, educaton, news, admission, 6 june, online,

छह जून से शुरू होगा कॉलेजों में मिशन एडमिशन

Mon, 29 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब घर बैठे ही प्रदेश के अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। एक फार्म से ही 10 कॉलेजों में आवेदन किया जा सकेगा। प्राइवेट और एडिड कॉलेजों में प्रोस्पेक्टर खरीदने की भी जरूरत नहीं बल्कि इसी एक ऑनलाइन आवेदन फार्म से एप्लाई हो जाएगा। विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। कॉलेजों में एडमिशन की शुरूआत छह जून से और 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

हाल ही में रोहतक के पंडित नेकीराम कॉलेज में विभिन्न जिलों के कॉलेजों के प्रिंसिपल की बैठक हुई। बैठक में कॉलेजों के प्रतिनिधियों को नई एडमिशन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। पहले सिर्फ गवर्नमेंट कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन होता था। इस बार एडिड और प्राइवेट कॉलेजों को शामिल कर सेंट्रलाइज्ड सिस्टम बनाया गया है। विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। फार्म में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से ही विभाग विद्यार्थी को जरूरी सूचनाएं देगा। चंडीगढ़ मुख्यालय पर ही सभी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।      
विज्ञापन

--
एक ही बार में भरनी होगी पूरी डिटेल      
ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थियों को एक ही फार्म भरना होगा। फार्म के भरने के बाद ऐड कॉलेज के ऑप्शन पर क्लिक कर अन्य कॉलेजों को अपनी फार्म की सूची में जोड़ सकेंगे। फार्म भरने के बाद विद्यार्थी के मोबाइल पर ही सारी जानकारी आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है आवेदन प्रक्रिया      
विद्यार्थी प्रदेश के किसी भी जिले के 10 कॉलेजों में एक साथ आवेदन कर सकता है। प्रत्येक कॉलेज में आवेदन के लिए 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करानी होगी। विद्यार्थी एक कॉलेज के पांच कोर्सों में आवेदन कर सकता है। आवेदन फार्म में मोबाइल व आधार कार्ड नंबर अनिवार्य किए गए हैं। इनके बिना फार्म सबमिट नहीं होगा।      
--
एडमिशन के समय देनी होगी हार्ड कॉपी      
ऑनलाइन आवेदन के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से हर कॉलेज के प्रत्येक कोर्स की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही कॉलेज में एडमिशन के समय बच्चों को हार्ड कॉपी जमा करानी होगी। जो विद्यार्थी किसी अन्य कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उन्हें अंतिम लिस्ट जारी होने तक का इंतजार करना होगा। 16 जुलाई के बाद विद्यार्थी सीट खाली रहने पर आवेदन कर सकता है।      
--
एक सप्ताह पहले आएगा अलर्ट मैसेज      
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। यदि किसी विद्यार्थी ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं करवाई तो उसे अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले फार्म में भरे गए मोबाइल पर अलर्ट मैसेज आएगा। यदि विद्यार्थी अंतिम तारीख तक फीस जमा नहीं करवाता है तो उसका फार्म रद्द कर दिया जाएगा।      

--
वर्जन:::      
इस बार एडमिशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा। वहीं मेरिट लिस्ट बनेगी। प्रथम वर्ष के एडमिशन इस पोर्टल के माध्यम से होंगे। सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के एडमिशन भी इसी प्रक्रिया से होंगे। छह जून से 30 जून तक एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है।      
अरुण सचदेवा, प्रिंसिपल - आदर्श महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed