फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani city's 3 road will be maintain in 3 crore rupees

तीन करोड़ से बनेंगी शहर की तीन मुख्य सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani city's 3 road will be maintain in 3 crore rupees
सी गेट से आदर्श नगर को जाने वाली टूटी सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। नगर परिषद की हद में आने वाली तीन मुख्य सड़कों का करीब तीन करोड़ रुपये में कायापलट होगा। फिलहाल शहर की मुख्य सड़कों की हालत खस्ता है। उम्मीद है कि मानसून के बाद सड़कों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
पटेल नगर मार्ग : चार साल से हांसी रोड से पंचायत भवन की तरफ जाने वाला पटेल नगर मार्ग बदहाल पड़ा है। 700 मीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बारिश के दिनों में यहां सड़क पर पानी भी जमा है, जिसकी निकासी के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। हाल ही में यहां बरसाती पानी निकासी की पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है। इसके बावजूद भी टूटी सड़क के गहरे गड्ढे पानी व कीचड़ से सने पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों का काफी परेशानी होती है। इस सड़क के निर्माण के लिए नगर परिषद ने पैमाइश कराकर इसके निर्माण का खाका तैयार किया है। जिस पर करीब 50 लाख रुपये का अनुमानित बजट भी खर्च आएगा। इस मसौदे पर सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कर मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी से बावड़ीगेट तक सड़क निर्माण के टेंडर : रोहतक रोड के एमसी कॉलोनी मोड़ से लेकर बावड़ीगेट तक जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग की बदहाली भी दूर होने की उम्मीद है। यह मार्ग कई साल पहले सीसी पैटर्न पर बना था। मगर आसपास की कॉलोनियों से बरसाती पानी की निकासी के लिए मुख्य सड़क पर पाइपलाइन डाली गई। जिसके लिए सड़क तोड़ दी गई। बारिश के दौरान इस टूटी सड़क में वाहनों का आवागमन भी थम गया, जिसकी वजह यहां बने गहरे गड्ढे और चिकनी मिट्टी की वजह से फैले कीचड़ की फिसलन बनी। इस मार्ग पर करीब 50 लाख से अधिक का संभावित बजट खर्च होगा। जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्द वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनोद रोड निर्माण का नए सिरे से तैयार हुआ खाका : नगर परिषद अधिकारियों ने दिनोद रोड निर्माण का खाका नए सिरे से तैयार किया है। पहले इस सड़क पर करीब सवा करोड़ का संभावित बजट का मसौदा मुख्यालय भेजा था, जिस पर शहरी विकास एवं निकाय विभाग ने आपत्ति जता दी थी। इसके बाद अब करीब दो करोड़ की अनुमानित लागत से करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का खाका फिर से तैयार किया गया है। जिसे नप सदन की बैठक में पार्षदों की सहमति के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसी मसौदे को मुख्यालय के समक्ष फिर भेजा जाएगा। बजट मंजूरी के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। करीब एक दशक से क्षेत्र के लोग दिनोद रोड की खस्ताहाल सड़क निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं। (संवाद)

मसौदा मुख्यालय भेजा जा चुका है
दिनोद रोड निर्माण का मसौदा मुख्यालय भेजा जा चुका है, जबकि पटेल नगर मार्ग की पैमाइश पूरी कर इसे सदन में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एमसी कॉलोनी से बावड़ीगेट सड़क निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, जिस पर जल्द ही वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर कुछ सप्ताह बाद ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
-सुनील कुमार, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed