{"_id":"6aa99771cfb2b3e8f00e45c3","slug":"bhim-stadium-team-triumphs-in-district-level-junior-kabaddi-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157113-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भीम स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भीम स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिला स्तरीय जुनियर कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ के खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भीम स्टेडियम भिवानी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
लड़कों की प्रतियोगिता में कुंगड़ की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि लड़कियों में भैणी कुंगड़ की टीम प्रथम और तोशाम की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए सचिव विकास चहल ने बताया कि लड़कों की प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय भिवानी कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। विकास चहल ने बताया कि जिला टीम में चयनित होने के बाद खिलाड़ी हिसार जिले के भैणी भिवानी रोहिल्ला गांव में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा राज्य एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप दलाल मौजूद रहे। वहीं हरियाणा पुलिस के निरीक्षक रमेश घणघस भी विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य के तौर पर खेल स्टेडियम में मौजूद रहे।