फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhim stadium open, players will be able to practice.

भीम स्टेडियम खुला, एक समय में एक ग्रुप के 18 खिलाड़ी ही एक घंटे कर सकेंगे अभ्यास

Thu, 21 May 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhim stadium open, players will be able to practice.
भिवानी का भीम स्टेडियम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से खिलाड़ियों को बचाने के लिए खेल गतिविधियों पर पूरी तरह से विराम लगा हुआ था। अब लॉकडाउन फेज 4.0 में खिलाड़ियों को भी थोड़ी राहत दी गई हैं। वे अब खेल परिसर में पहुंचकर अभ्यास कर सकेंगे। शहर के भीम स्टेडियम में सुबह छह से आठ व शाम को चार से सात बजे तक प्रशिक्षक खिलाड़ियों का अभ्यास कराएंगे। एक घंटे केवल एक ग्रुप के खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति होगी। वहीं एक ग्रुप में 18 खिलाड़ी होंगे। सामुदायिक दूरी रखते हुए ये खिलाड़ी खेल अभ्यास के लिए अपने घर से तौलिया और पानी की बोतल लेकर आएंगे। खिलाड़ी और प्रशिक्षक सैनिटाइज भी साथ लाएंगे। मुंह पर मास्क लगाकर ही खिलाड़ी खेल अभ्यास करेंगे। इतना ही नहीं खेल अभ्यास के लिए स्टेडियम में आए पहले ग्रुप का अभ्यास खत्म होने के बाद ही दूसरे ग्रुप के खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। व्यक्तिगत खेलों में केवल दस खिलाड़ी ही आएंगे और एक घंटे तक अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

बॉडी टच गेम को नहीं होगी खेल अभ्यास की अनुमति
भीम स्टेडियम में बॉडी टच गेम को खेल अभ्यास की अनुमति नहीं होगी। इनमें कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबाल शामिल होंगे। इनके खिलाड़ियों को खेल अभ्यास के लिए स्टेडियम नहीं बुलाया जाएगा। इन खेलों के खिलाड़ी फिलहाल घर पर ही सुरक्षित माहौल में खेल अभ्यास जारी रखेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की बढ़ाई जाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खेल प्रशिक्षकों को खास तौर पर हिदायतें दी गई हैं। खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को फिजिकल फिट रखने के साथ साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक खिलाड़ी करते हैं अभ्यास
भीम स्टेडियम में सामान्य तौर पर करीब तीन हजार से अधिक खिलाड़ी खेल अभ्यास के लिए आते हैं। इनमें हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, हैंडबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, तिरंदाजी, जिमनास्टिम, तैराकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, वालीबाल के खेल शामिल हैं। अधिकांश खेलों में तो पांच सौ से सात सौ खिलाड़ी भी होते हैं। इनमें बॉक्सिंग व कुश्ती के खेल शामिल हैं। इन खेलों में अभी खास हिदायतों की अनुपालना के निर्देश हैं।

जिला उपायुक्त ने भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास की अनुमति शर्तों के साथ दी है। सभी खेल प्रशिक्षकों को जारी की गई हिदायतों से अवगत कराया जा चुका है और खेल अभ्यास आरंभ कराने के निर्देश दिए हैं। पूरे खेल परिसर को सैनिटाइज कराया जा चुका है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कोविड के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। - कृष्ण ढांडा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed