फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhim Stadium and Dhanana teams won Kabaddi matches

Bhiwani News: भीम स्टेडियम और धनाना की टीम ने जीते कबड्डी मुकाबले

Sat, 30 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bhim Stadium and Dhanana teams won Kabaddi matches
भिवानी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भीम खेल परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान आयोजित कबड्डी मुकाबले में भीम स्टेडियम टीम ने मिताथल को 18 अंकों से हराया। विजेता टीम ने 48 अंक हासिल किए जबकि पराजित टीम 30 अंक ही जुटा पाई। कलिंगा के साथ हुए एक अन्य मुकाबले में धनाना ने 4 अंकों जीत दर्ज की। धनाना ने 37 अंक पाए। कलिंगा की टीम 33 अंक की हासिल कर पाई।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है। खेलों में हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों को जरूर अपनाना चाहिए। खेलों से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है, जो बहुत जरूरी है। जीवन में वही लोग तरक्की करते हैं जो स्वस्थ होते हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी और कबड्डी के मैच करवाए गए। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने खेल प्रतियोगिताओं के बार में विस्तार से जानकारी दी और मुख्य अतिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहा हॉकी स्पर्धा का परिणाम
खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष हॉकी में भिवानी बी और भिवानी ए बीच हुए मैच में भिवानी ए शूटआउट स्कोर में चार-तीन से विजय हासिल की। महिला हॉकी में भिवानी और खरक के बीच मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर छूटा। एक अन्य मुकाबले में ओल्ड सीनियर खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed