{"_id":"5e6153f68ebc3eeb6d20c9b8","slug":"beating-6-injured-hospital-bhiwani-news-rtk545630448","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, एक महिला सहित 6 घायल, इमरजेंसी में भी हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, एक महिला सहित 6 घायल, इमरजेंसी में भी हुआ हंगामा
विज्ञापन
अस्पातल में पुलिस कर्मचारी के आगे हाथ जोड़ते हुए झगड़े में घायल व्यक्ति। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंट रोड पर दोपहर के समय दो पक्षों में हुए झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया तो वहां भी दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। एक पक्ष के लोग चिकित्सक से भी भिड़ गए। जिस पर महिला और चिकित्सक में नोकझोंक हुई। महिला ने चिकित्सक पर इलाज नहीं करने, एमएलआर नहीं काटने और धक्के देकर बाहर निकालने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर डिप्टी सिविल सर्जन और पुलिस इमरजेंसी पहुंची और नाराज लोगों को शांत कर इलाज शुरू करवाया।
वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विवाद हुआ। कोंट निवासी 40 वर्षीय ममता सोनी ने बताया कि उनकी ज्वैलरी की दुकान है। वीरवार को वो पड़ोस में ही एक मकान को बिकवा रहे थे। जिसको लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने उनका विरोध किया। उन्होंने आरोपी पक्ष को मकान के मामले में न आने को कहा, मगर आरोपी पक्ष उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आने पर अक्षय सोनी और मामन सोनी घायल हो गए। वहीं इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से दादरी गेट क्षेत्र निवासी सुरेंद्र, अनिल और विकास घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
चिकित्सक और मरीज परिजनों के बीच हुआ झगड़ा
जिला सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में झगड़े में घायल होकर पहुंची ममता सोनी ने बताया कि वो प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक के पास पुलिस रिपोर्ट के लिए एमएलआर कटवा रही थे। चिकित्सक ने करीब एक घंटे तक उनकी एमएलआर नहीं काटी। उन्होंने चिकित्सक के पास जाकर कहा तो चिकित्सक ने उसकी फाइल फेंक दी और फाइल न बनाने के लिए कहा। उसके साथ बदसलूकी की और उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। वहीं इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक ने बताया कि वह मरीजों की एमएलआर ही काट रहे रहे। अचानक से आरोपी मरीज के परिजनों ने आकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसका विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने इमरजेंसी में हंगामा कर दिया और उनके काम में बांधा डाली। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी से एचसी प्रहलाद मौके पर पहुंचे, मरीज के परिजनों ने पुलिस के सामने ही हंगामा हो गया। पुलिस ने मरीज के परिजनों को समझाया और उसने बाद उनका उपचार शुरू करवाया। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ एसके कौशिक और एसएमओ मनीष श्योराण भी इमरजेंसी पहुंचे। जिन्होंने मरीज के परिजनों और चिकित्सक को समझाया। डिप्टी सीएमओ एसके कौशिक ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी दे रहे चिकित्सक ने बात की है। जिनको मरीजों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहा है और मरीज के परिजनों को भी ऐसे हंगामा न करने की सलाह दी है। जांच अधिकारी एचसी प्रहलाद ने बताया कि इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक ने मरीज के परिजनों द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत की थी। अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत करवाया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी के कारण बढ़ रहे हैं ऐसे मामले
इमरजेंसी में पहुंची डिप्टी सीएमओ डा.ॅ एसके कौशिक ने बताया कि जिला सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। जिसके कारण चिकित्सक पर काम का ज्यादा दबाव रहता है। ऊपर से कई सिफारिश वाले मरीज आ जाते हैं, जो चिकित्सक से बदसलूकी करते हैं। उपचार के लिए मरीज और चिकित्सक दोनों में तालमेल होना आवश्यक है, ताकि ठीक से उपचार हो सके।