{"_id":"68b600399858ee08200b3732","slug":"bca-artificial-intelligence-and-cloud-computing-courses-will-start-in-cblu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139023-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में शुरू होगा बीसीए कृत्रिम बुद्धिमत्ता व क्लाउड कंप्यूटिंग पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में शुरू होगा बीसीए कृत्रिम बुद्धिमत्ता व क्लाउड कंप्यूटिंग पाठ्यक्रम
Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीबीएलयू और लर्निंग स्पाइरल लिमिटेड कोलकाता के बीच हुए एमओयू साइन की प्रति दिखाती कुलपति और कुल
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) और कोलकाता स्थित लर्निंग स्पाइरल लिमिटेड के बीच तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीसीए (कृत्रिम बुद्धिमत्ता व क्लाउड कंप्यूटिंग) पाठ्यक्रम शुरू होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें बहुआयामी, कौशल-आधारित और तकनीकी रूप से सक्षम शिक्षा पर जोर है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।
कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बताया कि यह कोर्स छात्रों को नवाचार और उद्योग से जुड़े प्रायोगिक अवसर प्रदान करेगा जिससे वे 21वीं सदी की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाएंगे। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर खुले हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के आईसीटी विभाग, न्यू कैंपस, प्रेम नगर में संपर्क कर सकते हैं। एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा, आईसीटी विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार, सहायक प्राध्यापक साहिल कुकरेजा और लर्निंग स्पाइरल लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष करण सिंह देओल मौजूद रहे।