फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bank, pistol, police remand

केनरा बैंक लूट मामला : नकली साथ असली पिस्तौल भी लिए था बदमाश जग्गा

Thu, 14 Nov 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bank, pistol, police remand
केनरा बैंक लूट मामले में बदमाश जगजीत जग्गा के पास खिलौना पिस्तौल के अलावा असल पिस्तौल भी थी। पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद बदमाश जगजीत जग्गा से असली पिस्तौल, दो कारतूस और 76 हजार रुपये बरामद किए है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उधर केनरा बैंक के उच्च अधिकारियों ने भी बुधवार को बैंक शाखा का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सात नवंबर को दिन-दहाडे़ करीबन पौने तीन बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने खिलौना पिस्तौल व चाकू दिखाकर केनरा बैंक में तीन लाख 91 हजार की लूट की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के माध्यम से करीबन 60 घंटे में ही लूट का खुलासा कर दिया। 10 नवंबर को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी विक्की को काबू किया था। उससे लूट की 71 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व कमीज बरामद की है। मंगलवार को अन्य दो आरोपियों जग्गा व एक नाबालिग आरोपी को काबू किया गया। जिनमें नाबालिग से एक लाख 80 हजार की नकदी, घटना में इस्तेमाल की खिलौना पिस्तौल, चाकू, टी-शर्ट व नकाब के लिए इस्तेमाल चुन्नी बरामद की थी। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी जगजीत उर्फ जग्गा से 76 हजार की नकदी के अलावा एक असली पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसी बैंक में है जगजीत जग्गा का खाता : जानकारी के अनुसार जग्गा का केनरा बैंक की इसी शाखा में खाता है। जग्गा बैंक में आता रहा है। इस माध्यम से जानकारी थी कि बैंक में कोई सिक्योरिटी भी नहीं है। बताया जाता है कि तीनों ने डाडम के खेतों में बैठकर लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी जगजीत से 76 हजार पांच सौ की नकदी व एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी जगजीत व विक्की को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- दलबीर सिंह, प्रभारी तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed