{"_id":"5dc856798ebc3e5b4123593f","slug":"bank-one-arrested-bhiwani-news-rtk5269507132","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक लूट का खुलासा : तीन दोस्तों ने रुपयों के लालच में लूटा था बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक लूट का खुलासा : तीन दोस्तों ने रुपयों के लालच में लूटा था बैंक
विज्ञापन
28 फोटो तोशाम में बैंक लुट मामलें में पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी व बरामद की गई बाइक के साथ पुलिस ट?
- फोटो : Bhiwani
केनरा बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस करीब 60 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बैंक में चाकू लेकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को डराया था। आरोपी की पहचान सरल वासी विक्की मंगला के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रुपयों के लालच में तीन दोस्तों ने बैंक लूट का प्लान बनाया और अंजाम दिया। उधार मांगकर लाई बाइक से वारदात को अंजाम दिया गया। बाकी दो आरोपी डाडम गांव के बताये जा रहे हैं, जो अभी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस बाइक के आगे लगे स्टीकर के सहारे आरोपियों तक पहुंची। आरोपी अभी सिर्फ इतना ही बता रहा है कि बाकी दो युवकों की प्लानिंग थी, उसे तो उसी समय साथ लिया था।
उल्लेखनीय है कि सात नवंबर को दिनदहाडे़ केनरा बैंक में एक खिलौना पिस्तौल व चाकू लेकर घुसे दो युवक तीन फायर कर तीन लाख 91 हजार रुपये लूट ले गए थे। उनका तीसरा साथ बाइक पर बाहर बैठा था। तीनों बागनवाला की ओर भाग निकले थे। वारदात को महज एक मिनट 11 सेकेंड में अंजाम दिया गया। सीसीटीवी टीवी में नकाब पहने तीनों युवक नजर आए थे। आरोपियों की पहचान डाडम वासी जगजीत जग्गा, अनुज और सरल वासी विक्की मंगला के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को सरल वासी विक्की को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाइक डाडम के खेतों में लावारिस हालत में मिली। बाकी दो आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइक पर छपी बच्चे की फोटो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे : घटना में इस्तेमाल बाइक के वाईजर पर बच्चे की फोटो छपी हुई है और साथ में बी हैप्पी भी लिखा हुआ है। इसी के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। एसीपी वरुण सिंगला ने बताया कि उन्होंने फुटेज का गंभीरता से अवलोकन किया। वाइजर पर छपी फोटो के आधार पर बाइक के पहचान के प्रयास किए तो पता लगा कि बाइक डाडम वासी एक युवक सुनील की थी। पुलिस को खेतों में बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची तो पता लगा कि गांव का ही युवक अनुज किसी कार्य से उधार मांगकर लेकर गया था। बाद में लौटाई नहीं।
विज्ञापन
लूट के समय आरोपियों ने चुना एक ही रास्ता : आरोपी केनरा बैंक में लूट करने के लिए बागनवाला से तोशाम के रास्ते आए और घटना को अंजाम देने के बाद इसी रास्ते से वापस चले गए। सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस को पुख्ता हो गया था कि वे बागनवाला गांव के आसपास के क्षेत्र से ही है।
ये था तीनों का रोल : बैंक लूट में शामिल अनुज बाइक को स्टार्ट किए बैंक के बाहर खड़ा रहा जबकि बाकी दो आरोपी जगजीत जग्गा और विक्की बैंक के अंदर घुसे। जगजीत हाथ में पिस्तौल लिए हुए था और वही कैश काउंटर पर जाकर दराज से रुपये बैग में डालकर लाया जबकि तीसरा आरोपी विक्की बैंक में चाकू लेकर उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों को डराता रहा। वारदात के बाद तीनों अलग-अलग निकल गए। विक्की मंगला को लगा कि उसका कहीं नाम नहीं आ रहा है तो वह अपने घर लौट आया। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विक्की को मिले 20 हजार, खरीदा मोबाइल : प्राथमिक जांच में सामने आया कि लूट की राशि को तीनों में बराबर बांटा जाना था। विक्की ने बताया कि उसे पहले 20 हजार रुपये दिए गए और कहा गया कि बाकी का हिस्सा बाद में देंगे। उसने 20 हजार की राशि में से पहले एक मोबाइल खरीदा और बाकी रुपये छिपा रखे हैं।
जगजीत उर्फ जग्गा है मास्टर माइंड : गिरफ्तार विक्की मंगला से आरंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि इस लूट का मास्टर माइंड जगजीत है। उसी ने सारी प्लानिंग बनाई और बाकी दोनों युवकों को साथ लिया। विक्की ने बताया कि उसके पास उसी दिन फोन आया था और वह उनके साथ बाइक पर बैठकर चला गया।
लूट मामले में डाडम के दो युवक अनुज व जगजीत जग्गी और सरल वासी विक्की मंगला शामिल थे। विक्की मंगला को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रुपयों के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया है। अभी दो की गिरफ्तारी बाकी है, जिसके बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।
- वरुण सिंगला, एसीपी