फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bajra, parchage, godam

चार हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदा बाजरा, रखने को जगह नहीं

Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
bajra, parchage, godam
05 फोटो अनाजमंडी में शेड के नीचे रखे हजारों बाजरे के कट्टे। - फोटो : Bhiwani
भले ही सरकार ने किसानों को खुश करने के लिए बाजरे के दाने-दाने की खरीद सुनिश्चित कर दी, मगर सरकार के भंडारण को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं होने की वजह से गोदामों में बाजरे को जगह भी नसीब नहीं हुई है। आलम यह है कि भिवानी अनाज मंडी में करीबन चार हजार मीट्रिक टन यानी 80 हजार बाजरे के कट्टे खुले शेड के नीचे रखे हुए हैं। जबकि पिछले दो दिनों से दो सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद किया गया बाजरा भी अनाम मंडी में खुले शेड के नीचे ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खुले में शेड के नीचे रखे इस बाजरे के प्रभावित होने से पहले ही इसे सभी डिपो पर नवंबर माह की सप्लाई में भेजे जाने का प्लान भी बनाया है। जिसका रिलीज ऑर्डर भी जारी हो चुका है। बस अब जल्द से जल्द उठान होना बाकी है। मगर फिर भी मौसम में आ रहे बदलाव और गोदामों में जगह नहीं मिलने की वजह से बाजरे के खराब होने का संकट भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन

इस बार सरकार ने बाजरा की सरकारी खरीद को लेकर गांव वाइज शेड्यूल जारी किया था। कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने बाजरा की सरकारी खरीद के लिए टोकन सिस्टम अपनाया और ऑनलाइन किसानों के फोन पर खरीद का मैसेज भी भेजा गया। शुरूआत में किसानों को कुछ मुश्किलें आई, मगर जिले के अधिकांश किसानों का बाजरा सरकारी तौर पर खरीद हो गया। खरीद के बाद इस बाजरे को दूसरे जिले में भेजने की तैयारी भी हुई, लेकिन पहले से ही वहां के गोदाम फुल मिले, जिसके चलते बाजरे का लदान तो हुआ मगर इसे मजबूरी में अनाज मंडी के शेड के नीचे ही लगाना पड़ा। शुरूआत में आढ़तियों ने भी शेड के नीचे बाजरा लगाए जाने का विरोध किया, मगर उनका विरोध काम नहीं आया। अब फूड सप्लाई के बाद वेयर हाउस और एचडब्ल्यूसी के माध्यम से बाजरा की सरकारी खरीद चल रही हैं, लेकिन दो दिनों से खरीद किया गया बाजरा भी अनाज मंडी के शेड के नीचे ही लगाया जा रहा है। हालांकि शेड के नीचे लगाए गए बाजरे के बारिश में भीगने की कोई गुंजाइश ही नहीं बची हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक इस तरह खुले में रखे जाने के कारण इसकी गुणवत्ता पर असर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी जिले के गोदामों में पहले से ही सरसों लगी हुई हैं। सरसों का उठान किए जाने के संबंध में हैफेड अधिकारियों को लिखा जा चुका है। किराये पर भी गोदाम लेने का काफी प्रयत्न विभाग द्वारा किया गया है, लेकिन कोई भी गोदाम नहीं मिला। इस वजह से मजबूरी में बाजरा मंडी में लगाना पड़ा। लेकिन अब नवंबर और दिसंबर माह में ये बाजरा डिपो पर सप्लाई के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद अधिकांश बाजरे का उठान भी सुनिश्चित हो जाएगा।
- अनिल कालरा, डीएफएससी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed