{"_id":"5f7f6ae58ebc3e9bc61cb06a","slug":"bajra-kharid-tosham-mandi-return-bajra-market-bhiwani-news-rtk577365888","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम मंडी से हांसी वेयर हाउस के गोदाम में पहुंचा सड़ा बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम मंडी से हांसी वेयर हाउस के गोदाम में पहुंचा सड़ा बाजरा
विज्ञापन
नई अनाजमंडी में गेट पास बनवाने आए किसानों का मोबाइल में मैसेज देखते हुए कर्मचारी। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बाजरा की सरकारी खरीद लगातार जिला प्रशासन और सरकार के लिए गले की फांस बन रही है, वहीं किसान भी मंडी पहुंचने के बाद परेशान दिखाई दे रहे हैं। तोशाम मंडी में खरीद किए गए आठ ट्रक बाजरा हांसी वेयर हाउस के गोदामों से वापस लौटा दिए गए। इन ट्रकों के अंदर मंडी से सड़ा हुआ और कीड़े व बिना सफाई किया हुआ बाजरा गोदाम में भेजा गया था। जिसे अधिकारियों ने जांच के बाद वापस मंडी के आढ़तियों के पास लौटा दिया। वहीं हांसी गोदाम से ट्रक वापस लौटने पर ढुलाई ट्रांसपोर्टर भी वापस हुई गाड़ियों को खाली न कराने के आरोप लगा रहे हैं।
उधर, फर्जी रजिस्ट्रेशन से मंडियों में बाजरा बिक्री पर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। तोशाम से कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी ने तोशाम मंडी में फर्जी रजिस्ट्रेशन पर बाजरा बिक्री पर सरकार को आड़े हाथों लिया है वहीं सरसों में तारामीरा मिलावट घोटाले की जांच की भी मांग उठाई है।
पोर्टल रजिस्ट्रेशन में भी दर्शा रहा सिर्फ किसान का नाम
भिवानी की नई अनाज मंडी में वीरवार को कई गांवों के किसान फसल लेकर पहुंचे। पोर्टल तो ठीक चला मगर पोर्टल पर सिर्फ किसान का नाम ही दर्शाया जा रहा था। इसमें न तो गांव का नाम था और न ही किसान के पिता का नाम दर्शा रहा था। और तो और किसानों के मोबाइल नंबर तक नहीं दर्शाए जा रहे थे। जिससे दस्तावेजों के मिलान में भी दिक्कतें आ रही थी। वहीं कई किसानों का रजिस्ट्रेशन न होने पर उन्हें व्यापारियों को अपना बाजरा औने-पौने दामों पर बेचना पड़ा।
विज्ञापन
ये बोले मंडी पहुंचे किसान
गांव की पंचायती भूमि को बंटाई पर लेकर बाजरा की बुआई की थी। करीब पांच एकड़ में 20 क्विंटल बाजरा ही हुआ है। उसका रजिस्ट्रेशन सिर्फ इसलिए नहीं हुआ कि भूमि पंचायती थी। अब मुझे अगले सीजन में सरसों बीजाई के लिए खाद और बीच की जरूरत है। इसलिए अपनी फसल को औने-पौने दामों पर व्यापारी को बेचने पर मजबूर हूं।
- दीवान सिंह, किसान गांव कुसुंभी।
मूंग बिक्री का मैसेज फोन पर आया था। मैंने अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। जब काउंटर पर पहुंचा तो मेरा सिर्फ नाम ही दर्शा रहा था, मेरे पिता का नाम और फोन नंबर नहीं दर्शाया जा रहा था। इसलिए दस्तावेजों के मिलान को लेकर काफी परेशानियां हुई। मंडी में अब मेरा मूंग बिकेगा तभी जाकर मुझे राहत मिलेगी।
- रामफल, किसान गांव धारेडू।
ट्रक चालक बोले : जांच हुई तो बाजरा सड़ा हुआ मिला, चल रहे थे कीड़े
तोशाम मंडी में खरीद हुए बाजरा को लेकर हांसी के एचडब्ल्यूसी गोदाम में पहुंचे ट्रक चालकों को अधिकारियों ने माल वापस ले जाने की बात कहकर लौटा दिया। ट्रक चालकों का आरोप है कि अधिकारियों ने हांसी गोदाम में माल उतरवाने से साफ इंकार कर दिया, क्योंकि बाजरा सड़ा हुआ था और उसके अंदर कीड़े चल रहे थे। बाजरा की सफाई भी नहीं हुई थी। किसान का ताजा बाजरा खरीद किया हुआ नहीं भरा था, कट्टों के अंदर पुराना और सड़ा हुआ बाजरा था, इस वजह से वापस लौटा दिया। अब आढ़ती वापस ट्रक को तोशाम मंडी में खाली नहीं करा रहे हैं। दस ट्रकों में से छह ट्रक सड़ा हुआ बाजरा होने की वजह से वापस हो गया है।
घोटाला हुआ है तो जांच भी होनी चाहिए, आखिर पता लगे कौन है इसके पीछे : किरण चौधरी
तोशाम से कांग्रेसी विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किरण चौधरी ने कहा कि किसान मंडियों के अंदर परेशान हैं। मामला कांग्रेस उठाती है तो सरकार कहती है कांग्रेस राजनीति कर रही है, लेकिन भाजपा का विधायक इसी मामले में अनशन पर बैठ सरकार को आइना दिखा रहा है। तोशाम हलके में बाजरे का फर्जी रजिस्ट्रेशन हुआ है। बस स्टैंड तक कि भूमि का फर्जी रजिस्ट्रेशन फसल बिक्री के लिए हुआ है। असल किसान की उपज मंडी में खरीद नहीं हो रही है। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। कोई जांच नहीं करा रही है। पिछले दिनों सरसों मिलावट का घोटाला सामने आया है, घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलाल और भ्रष्ट अधिकारी मिलीभगत कर ऐसा कर रहे हैं, सरकार के भी कहीं न कहीं तार जुड़े हैं, तुरंत घोटाले की सही तरीके से जांच कराई जाए ताकि पता चले कि कौन इसके पीछे है।
वर्जन-
तोशाम मंडी में बिना सफाई के ही बाजरा की भराई कराई गई है। इस संबंध में मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से संबंधित आढ़तियों को नोटिस दिया है वहीं इस बारे में आगामी कार्रवाई के लिएं खरीद एजेंसी के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
- अमित रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मार्केटिंग बोर्ड तोशाम।
रजिस्ट्रेशन के मामले में उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। पोर्टल पर बिक्री के लिए किसान को सिर्फ नाम दर्शाया जा रहा है ताकि कोई आढ़ति किसानों से संपर्क न कर सकें। आढ़तियों को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है।
- ज्योति धनखड़, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मार्केटिंग बोर्ड भिवानी।