फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BA first year student dies after being hit by a train

Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत

Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BA first year student dies after being hit by a train
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान निवासी 19 वर्षीय दीपिका जो शहर के एक महिला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, शुक्रवार को तीन बजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पास मिले कॉलेज के आई कार्ड से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारदीपिका कॉलेज से निकलकर खरकड़ी रेलवे फाटक के पास पहुंची थी तभी सातरोड-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि मृतका के पिता जोगेंद्र के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दीपिका के परिवार में पांच बहनें और एक भाई हैं। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed