फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Awareness was created regarding cleanliness and proper waste disposal.

Bhiwani News: स्वच्छता और कचरे के उचित निपटान के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:23 AM IST
सार

लोहारू के चौधरी बंसीलाल कॉलेज में कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरे के उचित निपटान की जानकारी दी गई। कॉलेज परिसर में गीले-सूखे कचरे के लिए नए कूड़ेदान लगाए गए।

विज्ञापन
Awareness was created regarding cleanliness and proper waste disposal.

विस्तार

लोहारू। चौधरी बंसीलाल कॉलेज में गुरुवार को कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छता और कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि यदि कचरे का सही ढंग से प्रबंधन किया जाए तो यह एक उपयोगी संसाधन बन सकता है। गीले कचरे से जैविक खाद बनाकर किसानों को लाभ दिया जा सकता है। प्रो. रमेश कुमार ने कचरा प्रबंधन की आवश्यकता और पर्यावरण पर इसके प्रभाव की जानकारी दी, जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने छात्रों को स्वच्छता को जीवन-मूल्य के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिसर में गीले और सूखे कचरे के लिए 20 अलग-अलग कूड़ेदान भी लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. अंजु, डॉ. राजबाला, सरिता, संगम और विजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed