{"_id":"627be26ffcb69449153e21a5","slug":"attempted-robbery-at-gunpoint-case-registered-bhiwani-news-hsr631394450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी ने तीन व्यक्तियों पर कार्यालय में आकर बंदूक तानकर रुपये ऐंठने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार्यालय में छानबीन के दौरान नकदी व अन्य कीमती सामान न मिलने पर तीनों आरोपी खाली हाथ लौट गए।
सिवानी मार्ग पर स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कथित एरिया विक्रय प्रबंधक राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि तीन व्यक्ति नौ मई को उनके कार्यालय में आए। एक व्यक्ति कार्यालय के द्वार पर खड़े होकर चौकीदारी करने लगा और दो व्यक्तियों ने उसके और साथी ब्रांच मैनेजर आशीष की कनपटी पर बंदूक तान कर पैसे मांगे। उनको बताया गया कि हमारे पास कोई नकदी नहीं है, गोल्ड सैफ की चाबी मांगी तो भी बताया कि हमारे पास कोई चाबी नहीं है। तीनों आरोपी कार्यालय में छानबीन के बाद कुछ हाथ नहीं लगने पर बैरंग वापस लौट गए। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।