फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempted abduction of girl, brothers attacked

युवती के अपहरण का प्रयास, भाइयों पर हमला

Mon, 29 Sep 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 29 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन

शहर के उत्तम नगर कॉलोनी स्थित मकान से सुबह के समय एक युवती के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बचाव करने आए युवती के तीन भाइयों और पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घटना से गुस्साए कॉलोनी वासियों ने पहले करीब दो घंटे सामान्य अस्पताल और फिर कॉलोनी में हंगामा किया।

विज्ञापन


मामले को लेकर हुई पंचायत में आरोपी एक समुदाय के लोगों को कॉलोनी में नहीं घुसने देने की बात पर कॉलोनी वासी अडे़ रहे। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल कॉलोनी व अस्पताल में तैनात रहा।
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। उत्तमनगर में चिनाई मिस्त्री मांगेराम की बेटी के अपहरण का प्रयास किया गया। बचाव करने आए लड़की के भाइयों पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। झगडे़ में घायल युवती रेणु, उसके भाई जोगेंद्र, योगेंद्र, राजेश को चोट में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगेराम को भी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटना से गुस्साए कॉलोनी वासी भी भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से भी चार युवक इलाज कराने अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में हमलावरों को देख फिर झगड़ा शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद एसएचओ सिटी संदीप सिंह चारों युवकों को भीड़ से बचाकर चौकी में लेकर गए।  गुस्साए कॉलोनी वासी चौकी में घुसकर ही उक्त युवकों की पिटाई करने को उतारू थे। बाद में चौकी का गेट बंद किया गया और शहर थाना, सिविल लाइन थाना, सीआईए, पुलिस लाइन से फोर्स बुलाई गई। करीब दो घंटे अस्पताल परिसर में खूब हंगामा हुआ।

घर पर अकेली थी और पकड़कर गाड़ी में डालने लगे
युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घर में अकेली थी। मां खेत में गई थी और पिता मजदूरी करने। अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर 10-12 लोग आए और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में डालने लगे। उसने शोर मचाया तो मंदिर के पास बैठे उसके भाई बचाव के लिए आए। तभी हमलावरों ने गाड़ी से तलवार, सरिये, डंडे निकालकर हमला कर दिया। बाद में शोर सुनकर कॉलोनी वासी आए तो वे भाग निकले और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए। 

पंचायत में दिखा गुस्सा
अस्पताल में हंगामे के बाद सभी कॉलोनी वासी कॉलोनी के मंदिर में पंचायत की। सभी एक समुदाय के लोगों को कॉलोनी से बाहर निकालने की बात पर अडे़ रहे। कॉलोनी में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल एक समुदाय के घरों के आसपास लगाया गया।

एसडीएम संजय राय, डीएसपी अमित भाटिया भी लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे तक कॉलोनी वासी पंचायत में जमे हुए थे। पंचायत में कॉलोनी के मौजिज लोगों के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, नप के कार्यकारी चेयरमैन मामनचंद, इनेलो से मदन लाल जूसवाला आदि मौजूद थे।

पहले भी की है अनेक वारदातें
पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि इस हमलावरों ने पहले भी कॉलोनी में अनेक वारदातें की है। एक व्यक्ति के घर शादी समारोह में आए बारातियों की पिटाई की गई। इसके अलावा अनेक लोगों के प्लॉटों पर कब्जे किए।


पांच के खिलाफ मामला दर्ज
‘‘युवती के बयान पर पांच नामजद व अन्य के खिलाफ अपहरण के प्रयास, जानलेवा हमला करने, हथियार रखने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अकबर, शेरखान, सन्नी, उमेश, सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।’’
जगमाल सिंह, एसआई, इंचार्ज अनाजमंडी चौकी




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed