फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   atm theft

एक रात में शहर के तीन एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना

Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
atm theft
atm theft - फोटो : Bhiwani
एक रात में शहर में स्टेट बैंक के तीन एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। हैंडपंप की रॉड से एटीएम तोड़ने का भी प्रयास किया पर इसमें वो कामयाब नहीं हो सके। यहीं नहीं चालाक चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे किया ताकि उनकी पहचान न हो सके। वहीं, किसी एटीएम से कितना कैश चोरी हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। तकनीकी टीम द्वारा एटीएम की जांच के बाद ही कैश चोरी की रकम का खुलासा हो सकेगा। जबकि एक साथ तीन एटीएम में चोरी के प्रयास से बैंक अधिकारी सहित लोगों में भी हड़कंप है।
विज्ञापन

बीती रात चोरों ने रोहतक गेट स्थित एसबीआई एटीएम, दादरी गेट स्थित एटीएम और सदर थाना के पास आईटीआई से पहले वाले एटीएम को निशाना बनाया। आईटीआई चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि रोहतक गेट स्थित एटीएम के कैश बॉक्स को हैंडपंप की हत्थी को रॉड से तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके अलावा सदर थाने के पास एसबीआई एटीएम पर रात 12:10 बजे चोरी का प्रयास किया। यहां स्विफ्ट कार से आए दो युवकों पर एटीएम तोड़ने के आरोप हैं। जबकि दादरी गेट स्थित एटीएम को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। आईटीआई के पास वाले एटीएम में चोर घुसे थे मगर राइडर वहां पहुंच गए। जिस कारण चोर अपनी स्विफ्ट कार से भाग निकले। । औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि चोरों ने रोहतक गेट स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास किया है। यहां एटीएम में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे कर हैंडपंप के हैंडिल से मशीन तोड़ने का प्रयास किया है। पुलिस लगातार रोहतक गेट क्षेत्र सहित पूरे एरिया में गश्त कर रही है। इस कारण शायद चोर डर के मारे भाग निकले।
विज्ञापन

पिछले माह भी एसबीआई के तीन एटीएम से हुई थी चोरी
दो अगस्त को भी चोरों ने एसबीआई के तीन एटीएम को निशाना बनाया था। उस समय चोर दो एटीएम से 24.43 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। उस समय आईटीआई के पास वाले एटीएम से 12.49 लाख और रोहतक गेट वाले एटीएम से 11,94,700 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। तीन जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी चोर नजर आए थे और स्विफ्ट कार लिए हुए थे। इन एटीएम चोरियों का आज तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी स्विफ्ट कार से आए बदमाश
दो अगस्त को एटीएम तोड़ हुई 24.43 लाख की चोरी और इस बार तोड़े गए एटीएम में एक चीज सामान्य है कि कार स्विफ्ट ही थी। शनिवार रात चोरों ने सदर थाना के पास एटीएम तोडने का प्रयास किया तो वहां राइडर आ गए। जिसके बाद दोनों युवक वहां से स्विफ्ट कार से भाग निकले।

पुलिस की सतर्कता से मंसूबे हुए फेल
इस बार पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्त काम आई। रात 12:10 मिनट पर चोर जब हांसी रोड स्थित आईटीआई के पास वाले एटीएम में मशीन से छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी राइडर पहुंच गई और चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इसी तरह रोहतक गेट पर भी औद्योगिक थाना बनने के बाद रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस का दावा है कि हर 15 मिनट में पीसीआर, राइडर यहां गश्त कर रहे है। इसी कारण यहां भी चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed