{"_id":"620ff86477c80c4b941898d1","slug":"at-least-nine-corona-infected-were-found-in-february-85-healthy-bhiwani-news-hsr624665153","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के सबसे कम नौ कोरोना संक्रमित मिले, 85 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के सबसे कम नौ कोरोना संक्रमित मिले, 85 स्वस्थ
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शुक्रवार को फरवरी के सबसे कम संक्रमित सामने आए है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नौ मरीज मिले हैं, जबकि 85 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 3882 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 3700 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 172 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से शहरी क्षेत्र में 99 और ग्रामीण क्षेत्र में 73 मरीज हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 161 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि 11 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 1300 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 958 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
नागरिक अस्पताल में नहीं कोई संक्रमित दाखिल
जिले का नागरिक अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड शुक्रवार को कोरोना मरीज मुक्त हो गया है। नागरिक अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज दाखिल नहीं है। जिले के फिलहाल 11 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से दो मरीज ईएसआई अस्पताल, दो चुघ अस्पताल, दो पीजीआईएमएस रोहतक, दो हिसार, दो गुरुग्राम, एक दिल्ली में दाखिल है। बाकी के 161 मरीज होमआइसोलेट है।
विज्ञापन
सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में नौ सक्रिय मरीज
सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में कोरोना संक्रमण के नौ सक्रिय मरीज है। इसके अलावा सीएचसी धनाना में 10, सीएचसी कैरू में 17, सीएचसी लोहारू में 17, सीएचसी मानहेरू में 19, सीएचसी मीरान में 15, सीएचसी तोशाम में 12 सक्रिय मरीज हैं।
स्वस्थ होने का रेट बढ़ा
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आ रही है। वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने का रेट बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन से अपील है कि लापरवाही न बरतें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।