फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assessment examinations will be conducted in schools till August 22

Bhiwani News: 22 अगस्त तक होगा स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन

Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Assessment examinations will be conducted in schools till August 22
शहर का राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 
भिवानी। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार से करवा दी गई है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं 22 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इस बार कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा की शुरुआत नौवीं कक्षा की गणित, दसवीं की अंग्रेजी, ग्यारहवीं की गणित, बायलाजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिटिकल साइंस विषय से हुई। वहीं भोजनावकाश के बाद ग्यारहवीं की एनएसक्यूएफ तथा बारहवीं की हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर साइंस / जियोग्राफी की परीक्षा आयोजित करवाई गई। शिक्षा विभाग के अनुसार मूल्यांकन परीक्षाएं दो पारियों में होंगी। पहली पारी सुबह प्रार्थना सभा के बाद शुरू होगी और दूसरी पारी भोजनावकाश के बाद होगी। हर विषय की परीक्षा 20 अंकों की होगी ताकि छात्रों की तैयारी और समझ का आकलन किया जा सके। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय स्तर पर परीक्षाएं समय पर और सही तरीके से करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा। नौवीं कक्षा की परीक्षाओं में 19 को विज्ञान, 20 को सुबह सामाजिक विज्ञान और भोजनावकाश के बाद संस्कृत/उर्दू/पंजाबी, 21 को सुबह फिजिकल एजुकेशन/एनएसक्यूएफ और भोजनावकाश के बाद हिंदी, जबकि 22 को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दसवीं कक्षा में 19 को सुबह हिंदी और भोजनावकाश के बाद संस्कृत/उर्दू/पंजाबी, 20 को सामाजिक विज्ञान, 21 को गणित और 22 को विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारहवीं कक्षा में 19 को सुबह हिस्ट्री/फिजिक्स/अकाउंटेंसी और भोजनावकाश के बाद हिंदी, 20 को सुबह सोशियोलॉजी/बिजनेस स्टडी/केमिस्ट्री और भोजनावकाश के बाद कंप्यूटर साइंस/जियोग्राफी, 21 को सुबह अंग्रेजी और भोजनावकाश के बाद फाइन आर्ट/म्यूजिक/साइकोलॉजी जबकि 22 को सुबह अर्थशास्त्र/होम साइंस और भोजनावकाश के बाद संस्कृत/फिजिकल एजुकेशन/इंटर्नशिप की परीक्षा होगी।
बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में 19 को सुबह सोशियोलॉजी/बिजनेस स्टडी/केमिस्ट्री और भोजनावकाश के बाद फाइन आर्ट/म्यूजिक/साइकोलॉजी, 20 को सुबह अंग्रेजी और भोजनावकाश के बाद अर्थशास्त्र/होम साइंस, 21 को सुबह गणित/बायलाजी/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/पॉलिटिकल साइंस और भोजनावकाश के बाद एनएसक्यूएफ, जबकि 22 को सुबह संस्कृत/फिजिकल एजुकेशन/इंटर्नशिप और भोजनावकाश के बाद हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।



राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन सोमवार से शुरू करवा दिया गया है। ये परीक्षाएं 22 अगस्त तक चलेंगी। कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षाएं इस बार नहीं होंगी। -शिव कुमार तंवर, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed