{"_id":"67aa35a133783c77cf066d4c","slug":"ashok-kumar-became-the-district-head-of-sabzi-mandi-mashakhor-association-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129792-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अशोक कुमार बने सब्जी मंडी माशाखोर एसोसिएशन के जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अशोक कुमार बने सब्जी मंडी माशाखोर एसोसिएशन के जिला प्रधान
Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सब्जी मंडी में माशाखोर एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक एसोसिएशन के उपप्रधान कुलदीप गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन संजय ने मुख्य रूप से शिरकत की। बैठक का आयोजन जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार को जिला प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व सब्जी मंडी के माशाखोर, पल्लेदारों ने नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक कुमार का स्वागत किया। सब्जी मंडी माशाखोर एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक कुमार वाइस चेयरमैन संजय, एसोसिएशन के उपप्रधान कुलदीप गुर्जर व एसोसिएशन के राज्य पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे।
उन्होंने उपस्थित जनों को विश्वास दिलाया कि वे सब्जी मंडी के माशाखोर, पल्लेदारों की हर समस्या का समाधान करवाने के लिए वे तैयार रहेंगे। इस अवसर पर जयभगवान शर्मा, पवन पालुवास, प्रकाश, संजय, बाला पंजाबी, शोकी पंजाबी, मोंटी पंजाबी, नरेश तालु आदि मौजूद रहे।