{"_id":"5dd196098ebc3e54a75cb7a2","slug":"arrested-businessman-players-bhiwani-news-rtk5280281123","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 रुपये के लिये दो नेशनल खिलाड़ी बन गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 रुपये के लिये दो नेशनल खिलाड़ी बन गए बदमाश
विज्ञापन
14 फोटो लूट के आरोपी एंटी व्हीकल थैप्ट टीम के साथ।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 800 रुपये के लिए दो नेशनल खिलाड़ी बदमाश बन गए और लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा अनाज मंडी के व्यापारी से हुई लूट मामले में हुआ है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें दो नेशनल खिलाड़ी हैं तो दो नाबालिग हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक खिलाड़ी पहले उक्त व्यापारी के यहां नौकरी करता था। व्यापारी ने उस समय उसे धमकाते हुए दो दिन का वेतन नहीं दिया था। जिसका बदला लेने के लिए ही उसने यह हमला किया और रुपये लूटे। युवकों से उसी दिन की तीन अन्य वारदात का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि नौ जनवरी की रात करीब सवा आठ बजे अनाज मंडी के व्यापारी पंकज बंसल पर दुकान में घुसकर तीन युवकों ने हमला कर दिया था जबकि एक बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। हमलावर पंकज की पिटाई कर गल्ले से करीब 25 हजार की नकदी लूट ले गए थे। इसी दिन एसडी स्कूल के पास घंटाघर मार्केट के एक दुकानदार अनिल पर हमला कर बाइक छीनी गई थी।
इन मामलों में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों देवसर गांव के रहने वाले हैं। इनमें मनीष बॉक्सिंग का नेशनल खिलाड़ी है तो दीपक हर्डल रेस का। मनीष बॉक्सिंग के साथ मजदूरी भी करता है जबकि दीपक बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करता है और उसके पिता फौज में है। बाकी दो नाबालिग हैं। जिनमें एक 11वीं कक्षा में पढ़ता है तो दूसरा अनाज मंडी में मजदूरी करता है। आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी का अहम रोल रहा।
विज्ञापन
रुपये नहीं, बोलने के तरीके के कारण बदलना लेने की ठानी : मनीष करीब दो साल पहले व्यापारी पंकज बंसल की दुकान पर कार्य करता था। करीब चार महीने उसने यहां काम किया। मनीष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सात तारीख को दुकान पर लगा था जबकि व्यापारी पंकज बंसल कहने लगा कि 10 से लगा है। उसकी दो दिन की दिहाड़ी 800 रुपये रख ली। मगर यह बड़ी बात नहीं थी बल्कि वह उससे अकड़ में बोला। उसके बोलने के तरीके के कारण ही उसने बदला लेने का निर्णय लिया। पिछले दो साल से बदला लेने की बात दबाए रहा। अगर उसी समय हमला करता तो शक उसी पर रहता। इस कारण दो साल बाद अब हमला करने का निर्णय लिया। लूट इरादा नहीं था क्योंकि उसे पता था कि शाम को ही व्यापारी अपने रुपये गल्ले से घर भेज देता है जबकि उन्होंने हमला रात को किया।
यूं दिया तीन वारदातों को अंजाम : व्यापारी से बदला लेने के लिए मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर सात नवंबर को सेक्टर 13 मार्ग स्टेडियम के नजदीक से सेक्टर वासी धनपत नामक व्यक्ति से पानीपत नंबर की बाइक छीनी। इसी बाइक से चारों नौ नवंबर को भिवानी कृष्णा कॉलोनी आए। यहां एसडी स्कूल के पास बाइक का तेल खत्म हो गया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे दुकानदार अनिल पर पंच से हमला कर उसकी बाइक छीनी। यहां से बाइक छीनने के बाद व्यापारी के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी से लूट की वारदात बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। दो नाबालिग है। जिन्हें बाल सुधार गृह हिसार भेजा जाएगा और दो को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर
लूट मामले में पकड़े चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। इनमें एक से 1500 और दूसरे से 2500 रुपये बरामद किए गए है। टीम ने तोशाम में टोनी नामक युवक की हत्या मामले में भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कृष्ण मलिक, इंचार्ज, एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम