{"_id":"602acb7d8ebc3ee9771a7a0e","slug":"arrest-criminal-police-bhiwani-news-rtk595576794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ेसरा हत्याकांड में पूर्व सरपंच आनंद का 25 हजार का इनामी चाचा अमन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ेसरा हत्याकांड में पूर्व सरपंच आनंद का 25 हजार का इनामी चाचा अमन गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए प्रथम की गिरफ्त में बड़ेसरा हत्याकांड का आरोपी अमन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बड़ेसरा हत्याकांड के बाद पिछले करीब चार साल से फरार पूर्व सरपंच आनंद के चाचा अमन को सीआईए प्रथम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस प्रशासन ने 25 हजार रुपये इनाम रखा था। यह उस हत्याकांड में 22वीं गिरफ्तारी है।
सीआईए प्रथम के इंचार्ज निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही नरेश की टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को मुंढाल चौक से काबू किया। आरोपी की पहचान अमन उर्फ मीनू के रूप में हुई।
मामला नौ जुलाई 2017 का है जब खेत से लौट रहे कुछ लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस को उस समय दी शिकायत में विकास बडे़सरा ने बताया था कि उसका पिता बलजीत, चाचा व अन्य रिश्तेदारों के साथ दो ट्रैक्टरों पर सवार होकर अपने खेत में कार्य के लिए गए थे। वापस लोटते समय पूर्व सरपंच आनंद के परिवार ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें बलजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं घायल भले राम की 10 दिन बाद पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अमन पर 2020 में 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच इकाई द्वारा आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय मे किया जाएगा।