फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Answer book evaluation in Haryana Board will be completed within week and now preparations for declare results

Haryana Board: उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन सप्ताह भर में होगा पूरा, अब जल्द रिजल्ट देने की तैयारी

Sat, 29 Apr 2023 09:26 AM IST
Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:26 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च परीक्षा में छह लाख 43 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दसवीं कक्षा का उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो चुका है और बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का जल्द पूरा होगा।

विज्ञापन
Answer book evaluation in Haryana Board will be completed within week and now preparations for declare results
दसवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द देने की तैयारियों में जुट गया है। दसवीं कक्षा का उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में सप्ताह भर का समय और लगेगा। वहीं स्कूल बदलने पर शिक्षा बोर्ड से अनुमति लेने के निर्णय पर भी अब दोबारा से बोर्ड मुख्यालय के अधिकारी मंथन करेंगे। इसके लिए निजी स्कूल एवं अध्यापक संगठनों की तरफ से सुझाव भी बोर्ड मुख्यालय के समक्ष पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


दसवीं का मूल्यांकन हुआ पूरा, 12वीं की उत्तर पुस्तिका जांच में लगेगा सप्ताह
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में तीन अप्रैल से 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काम चल रहा है। 12वीं के लिए 39 और दसवीं के लिए 78 मूल्यांकन केंद्रों पर 8688 शिक्षकों की तैनाती की हुई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च परीक्षा में छह लाख 43 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दसवीं में साढ़े 19 लाख और 12वीं में 14 लाख 33 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अंतिम रिजल्ट जल्द होगा तैयार
शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता लाने के लिए रिजल्ट तैयार किए जाने के बाद उसकी क्रॉस वेरिफिकेशन कराकर फिर तीसरी फर्म से भी आकलन कराने की व्यवस्था की है। बोर्ड अधिकारियों का दावा है कि परीक्षा परिणाम तैयार होने में कई चरणों में प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद ही अंतिम रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिक्षा बोर्ड स्कूल बदलने के निर्णय पर भी करेगा पुन: मंथन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा बोर्ड से अनुमति अनिवार्य की शर्त लगा दी। इसके लिए प्रति विद्यार्थी तीन हजार रुपये का शुल्क भी निर्धारित किया। इसको लेकर बवाल मचा तो शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने इस पर पुन: विचार के फिर से मंथन की बात कही है। हालांकि अब तक निजी स्कूल संगठनों के अलावा अध्यापक संगठन भी इसका विरोध दर्ज करा चुके हैं। जिसके बाद बोर्ड ने ये कदम उठाया है। अब पुन: मंथन में कुछ जरूरी बदलाव की संभावना भी बनी है।


अधिकारी के अनुसार
मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार कराएगा। मई के मध्य तक रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। इसी के साथ स्कूल बदलने के बोर्ड के निर्णय पर भी पुन: मंथन होगा। अब तक बोर्ड के समक्ष अनेक संगठनों के सुझाव आए हैं, उन्हें शामिल कर कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे, जो बच्चों के हित में होंगे। -- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed