{"_id":"6541458d08540d700f03f5ef","slug":"ankit-yadav-and-aanchal-got-first-place-in-run-for-unity-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-8045-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रन फॉर यूनिटी में अंकित यादव और आंचल ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रन फॉर यूनिटी में अंकित यादव और आंचल ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
रन फॉर युनिटी को भीम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम दीपक बाबू लाल करवां
भिवानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर मंगलवार को भीम स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान एसडीएम दीपक व अंतर राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आशू देवी ने युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलवाई। वहीं रन फॉर यूनिटी के अंडर-30 आयु वर्ग में अंकित यादव और आंचल ने पाया प्रथम स्थान हासिल किया।
एसडीएम ने युवाओं से किसी भी प्रकार से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। रन फॉर यूनिटी में हजारों की संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक, एनसीसी कैडेट, स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के छात्र, संस्थाओं के सदस्यों ने दौड़ लगाई। इस दौरान एसडीएम दीपक ने स्वयं युवाओं के साथ दौड़ लगाई। दौड़ प्रथम व दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
एसडीएम करवा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के निर्माण में बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने देश की लगभग 600 रियासतों को समाप्त कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को देश भुलाया नहीं सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। रन फॉर यूनिटी भीम खेल परिसर से शुरू हुई, जो चिड़ियाघर रोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से भिवानी पब्लिक स्कूल से वापिस स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार, डीएसओ धुरेन्द्र, बीईओ अनिल गोड, कोच विद्यानंद, सुरेश कुमार, हरि स्वरूप, गोपाल कृष्ण, मनीष शर्मा, देवेन्द्र सिंह, संजय कुमार, विक्रम सिंह, अनिल कृष्ण, रोबिन जाखड, पूनम, निर्मला, रितू शर्मा, कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
रन फॉर यूनिटी के ये रहे विजेता
रन फॉर यूनिटी में लड़कों की अंडर-30 आयु वर्ग में अंकित यादव पहले, प्रीतम दूसरे व विश्वास तीसरे स्थान पर रहा। 30 वर्ष से ऊपर लड़कों की दौड़ में रवि सांगवान पहले, अनीष गोयल दूसरे व सोमबीर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर-30 आयु वर्ग दौड़ में आंचल प्रथम, पूनम द्वितीय व निकुंज तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को एसडीएम श्री करवा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।