{"_id":"5e91f3678ebc3e76c604941c","slug":"amar-ujala-foundation-bhiwani-news-rtk5504491154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को पौष्टिक भोजन में साथ खिलाई पेठे की मिठाई और गुलगुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को पौष्टिक भोजन में साथ खिलाई पेठे की मिठाई और गुलगुले
विज्ञापन
हलवासिया विद्या विहार स्कूल में खाने के साथ पेठे की मिठाई और गुलगुले पैक करती हुए जनकल्याण ट्रस्
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मजदूरों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जनकल्याण ट्रस्ट, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकेट के साथ मीठे गुलगुले और पेठे की मिठाई बांटी। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की मुहिम के तहत प्रवासी मजदूरों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार देने की पहल शुरू की गई।
जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार स्कूल के प्रबंधक शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि लॉकडाउन केे दौरान लगातार 17 दिनों से वालंटियर्स प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाकर राहत कार्य में लगे हैं। शिवशंकर कसेरा और बृजपाल परमार ने बताया कि जिला प्रशासन और रेडक्रॉस के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के साथ शनिवार को मिठा पेठा और आटे और गुड से बने गुलगुले भी वितरित किए गए हैं।
हरियाणा का परंपरागत और पौष्टिक भोजन गुलगुला न केवल व्यक्ति की रोग रोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि पाचन शक्ति को भी बेहतर रखता है। शनिवार को खाने के 1500 पैकेट प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद परिवारों को बांटे गए। इस मुहिम में क्वारंटीन सेंटर के सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्राचार्य गोपालनंद कौशिक, डॉ. लखनलाल बुंदेला, अविनाश सुरेखा, कृष्ण कसेरा, राजेश रंगा, मास्टर अजीत सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, बबलू, विपिन मित्तल, हिमांशु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान इन्द्रपाल सिंह कालू नंबरदार, अमित सिंह परमार, किशनलाल,अनिल डिपो होल्डर, रमेश सैनी, नत्थूराम सैनी, अश्विनी सैनी, विजय शर्मा, रामपाल टायरवाला, रामबीर सिंह तंवर तिगड़ाना, हलवाई टीम इंचार्ज रमेश सैनी, नत्थूराम सैनी का अहम योगदान रहा।