फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   amar ujala foundation bhiwani

साझी रसोई से जरूरतमंदों तक तीन मई तक पहुंचेगा खाना : कसेरा

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation bhiwani
खाना पैक करती जनकल्याण ट्रस्ट व स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की टीम। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी ने लॉकडाउन का दायरा तीन मई तक बढ़ा दिया है। इसी के चलते अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल एवं स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा चलाई जा रही सांझी रसोई का दायरा भी बढ़ा दिया है। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने सराहनीय पहल करते हुए निर्णय लिया है कि तीन मई लॉकडाउन चलेगा, तब तक सांझी रसोई में जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों को खाने की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के मैनेजर शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि हलवासिया विद्या विहार स्कूल में चल रही सांझी रसोई में रोजाना ही करीब 1500 प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। यहां से खाने के पैकेट सिटी स्टेशन, बैंक कॉलोनी, नया बस स्टैंड क्षेत्र सहित प्रवासी मजदूरों को बांटे जा रहे हैं। मंगलवार को सिटी स्टेशन पर करीब 1500 प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकेट बांटे गए। उन्होंने बताया कि पीएम के संबोधन के बाद संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि तीन मई लॉकडाउन जारी रहने तक जरूरतमंदों को खाना मुहैया कराने की सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन

शिवशंकर कसेरा ने कहा कि जरूरतमंदों तक हर संभव परिस्थितियों में खाना पहुंचेगा। बृजपाल परमार और शिवशंकर कसेरा ने कहा कि लॉकडाउन अभी लंबा चलेगा। इस दौरान प्रवासी मजदूरों का मनोबल और सब्र का बांध नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्हें ट्रस्ट द्वारा हर संभव मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। उनकी सोच है कि कोई भी भूखा न रहे और इस संकट की घड़ी में सभी अपने परिवार के साथ घर पर ही सकुशल और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में क्वारंटीन सेंटर के सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्राचार्य गोपालनंद कौशिक, डॉ. लखनलाल बुंदेला, अविनाश सुरेखा, कृष्ण कसेरा, राजेश रंगा, मास्टर अजीत सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, बबलू, विपिन मित्तल, हिमांशु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान इंद्रपाल सिंह कालू नंबरदार, विजय, अमित सिंह परमार, किशनलाल, अनिल डिपो होल्डर, नत्थूराम सैनी, विजय शर्मा, रामपाल टायरवाला वालंटियर्स के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed