फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All India Inter University Wrestling Championship begins in Bhiwani of Haryana

हरियाणा: भिवानी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज, सीबीएलयू के मोहित ने महाराष्ट्र के हर्ष को किया चित

Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
सार

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुई। सीबीएलयू के मोहित ग्रेवाल ने महाराष्ट्र के हर्ष दिनेश को चित कर जीत से आगाज किया।

विज्ञापन
All India Inter University Wrestling Championship begins in Bhiwani of Haryana
पहलवान मोहित व पहलवान गुरजीत का हाथ मिलवाकर परिचय करवाते हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, पदमश्री योगेश्वर दत साथ में सीबीएलयू के अधिकारी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोमांचक मुकाबलों के साथ हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित नए भवन में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज हुआ। सीबीएलयू के मोहित ग्रेवाल ने महाराष्ट्र के हर्ष दिनेश को चित कर जीत से आगाज किया। पहले दिन 125 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के मोहित ग्रेवाल ने स्वामी रामानंद यूनिवर्सिटी नांदेड महाराष्ट्र के चौधरी हर्ष दिनेश को हराया।

विज्ञापन



लाल कॉस्ट्यूम के पहलवान धर्मेंद्र को पटकनी लगाता पहलवान अक्षय। संवाद
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया, जबकि ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन



नीले कॉस्ट्यूम के पहलवान दीपक को दांव लगाता पहलवान सुशील कुमार। संवाद
अब तक हुए मुकाबलों में फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के हिमांशु ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी अस्थल बोहर के अजय को क्वार्टर मुकाबले में हराया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के विनीत पवार ने पांडिचेरी यूनिवर्सिटी के शरथ को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed